फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   after 27 heart attacks in 24 hours, man alive

24 घंटे में 27 हार्ट अटैक पर आदमी जिंदा है

Mon, 20 Feb 2017 09:30 PM IST
BBC
BBC Updated Mon, 20 Feb 2017 09:30 PM IST
विज्ञापन
after 27 heart attacks in 24 hours, man alive
heart attack - फोटो : bbc

कई बार ऐसे चमत्कार होते हैं जिन पर भरोसा नहीं होता। ऐसा ही एक चमत्कार ब्रिटेन में देखने को मिला है, जिस पर आप शायद ही यक़ीन कर पाएं। ब्रिटेन के रे वुडहाल को 24 घंटे के अंदर 27 बार हार्ट अटैक हुआ लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें बचा लिया।

विज्ञापन


वूरस्टेरशायर में 54 साल के रे वुडहाल 'वाकिंग फुटबॉल' खेल रहे थे. ब्रिटेन में बढ़ती उम्र के लिए धीमे अंदाज में खेला जाने वाला खेल है वॉकिंग फुटबॉल। अचानक से उन्हें दिल का दौरा पड़ा और वे गिर गए. उनके साथियों ने नेशनल हेल्थ सर्विस के हेल्पलाइन में इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्हें वूरेस्टरशायर रॉयल अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों को उनकी मुख्य धमनी में दो स्टेंट लगाने पड़े। लेकिन असली मुश्किल इसके बाद शुरू हुई. वुडहाल को एक के बाद एक करके 26 बार हार्ट अटैक आया। इसके बावजूद वे अपनी कहानी दुनिया को बताने के लिए जीवित हैं। बीबीसी के फ़ाइव लाइव कार्यक्रम में बातचीत के दौरान वुडहाल बताते हैं कि उस दौरान उन्हें लगा था कि वे गहरी नींद में सो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आप सोए नहीं थे, आप तो मर चुके थे

after 27 heart attacks in 24 hours, man alive
heart attack - फोटो : bbc

वुडहाल ने बताया, "जब मुझे होश आया तो मैंने अस्पताल के स्टाफ़ से नींद में चले जाने के लिए माफ़ी मांगी तो उन्होंने मुझे बताया कि आप सोए नहीं थे, आप तो मर चुके थे, हमने आपको जाने नहीं दिया।" उन्हें कैसे बचाया गया, इसके बारे में वुडहाल ख़ुद कहते हैं, "एक नर्स ने मुझसे इस बात के माफ़ी मांगी कि उन्होंने मेरी छाती को कई बार जोरों से दबाया था।"

वैसे वुडहाल की स्थिति बिगड़ती देख अस्पताल ने अपने छह विशेषज्ञों की टीम को तैनात किया था। यही वजह है कि वुडहाल को बचाया जा सका, हालांकि उन्हें पूरी तरह ठीक होने में अभी छह महीन लगेंगे। ये हादसा दिसंबर, 2016 का है।

वूरेस्टरशायर रॉयल अस्पताल की कार्डियोलॉजी की टीम इसके लिए बधाई की पात्र है, लेकिन वुडहॉल के मामले ने एक बार साबित कर दिया है कि अगर वक्त रहते हार्ट अटैक के मरीज को इलाज मिल जाए तो उनका जीवन बचाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed