फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   acid attack survivor and model shares her photos on social media

एसिड अटैक का शिकार हुई थी ये मॉडल, 4 महीने बाद फोटो पोस्ट कर मचा दिया धमाल

Tue, 31 Oct 2017 02:16 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम Updated Tue, 31 Oct 2017 02:16 PM IST
विज्ञापन
acid attack survivor and model shares her photos on social media
रेशम खान

लंदन की एक मॉडल और एसिड पीड़िता रेशम खान ने सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट कर एक मिसाल पेश की है। उन्होंने ट्विटर पर अपनी फोटो के जरिए धमाल मचा दिया है। उनके द्वारा डाली गई फोटो वायरल हो गई है, जिसे काफी लोग शेयर कर रहे हैं।

विज्ञापन


29 अक्टूबर को रेशम के ट्विटर एकाउंट से डाली गई फोटो पर 1900 से ज्यादा लाइक आ चुके हैं।  4 महीने पहले उनके 21वें बर्थडे पर साउथ लंदन की तरफ जाते वक्त उन पर एक अनजान शख्स ने एसिड डाल दिया था।
विज्ञापन


वो अपने कजिन के साथ साउथ लंदन की तरफ जा रही थीं। इस दौरान रेड लाइट पर जब उनकी कार रुकी तो उनके कजिन और रेशम दोनों पर एक अनजान शख्स ने एसिड डाल दिया। इस दौरान रेशम का कजिन भी झुलस गया। कुछ वक्त पहले ही उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेशम मूल रूप से पाकिस्तानी हैं और लंदन में रहती हैं। रेशम सायप्रस में पढ़ाई के बाद कुछ दिन पहले ही अपने घर लौटी थीं। एसिड अटैक के वक्त भी उन्होंने अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

ईद के दौरान भी उन्होंने अपने ब्लॉग रेशम डॉट ऑनलाइट पर अटैक के बाद रिकवरी के बारे में जानकारी और फोटो शेयर की थीं।

पढ़ें: 92 साल की शौंकू देवी ने किया ऐसा काम पुलिस ने दिया शांति दूत पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed