फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   acid attack on a lady by her friend for coments

सहेली ने बदसूरत कहा तो फेंका तेज़ाब !

Mon, 31 Mar 2014 02:08 PM IST
Updated Mon, 31 Mar 2014 02:08 PM IST
विज्ञापन
acid attack on a lady by her friend for coments

ब्रिटेन में एक महिला ने अपनी सहेली पर महज़ इसलिए तेज़ाब फेंक दिया क्योंकि उस सहेली ने महिला को बदसूरत कह दिया था। स्कॉटलैंड में 22 वर्षीय मैरी कोन्ये को उनकी सहेली नाओमी ओनि ने कथित तौर पर बदसूरत कह दिया जिसके बाद यह घटना हुई।

विज्ञापन


मैरी ने ऑफ़िस से घर की तरफ़ लौटते समय बुरके में नाओमी का पीछा करके हमला किया। इस मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने मैरी कोन्ये को 12 साल की सज़ा सुनाई।

नाओमी ओनि ने बीबीसी को एक कार्यक्रम में आपबीती सुनाते हुए कहा कि 2012 में एसिड अटैक के बाद उनके द्वारा उपलब्ध कराई गई सूचना पर कार्रवाई करने में पुलिस ने सुस्ती दिखाई थी।

विज्ञापन

अटैक से पहले घर तक किया था पीछा

समाचार एजेंसी की मिशेल हुसैन से बातचीत में ओनि ने बताया, "मुझे महसूस हुआ, मानो मैं ही झूठ बोलने की दोषी हूँ।" 22 वर्षीय ओनि ने कहा, "पुलिस मेरे ऊपर ही ऐसा करने का आरोप लगा रही थी, जबकि मैं उनसे कह रही थी किसी ने मेरे ऑफ़िस से घर तक मेरा पीछा किया।

उन्होंने बताया, "मैं अदालत में सीसीटीवी फ़ुटेज देखने के बाद सोचने लगी कि मैंने वही कहा जो घटित हुआ है, तो फिर यह फ़ैसला कहां से आ रहा है?"

सीसीटीवी फ़ुटेज में उनकी दोस्त को बुरका पहनकर ओनि का पीछा करते दिखाया गया था। जब ओनि ऑफ़िस से घर की ओर लौट रही थीं, विक्टोरिया की सीक्रेट शॉप के पास दिसंबर 2012 में यह घटना घटी।

'किसी के पास कोई जवाब नहीं'

acid attack on a lady by her friend for coments

ओनि का आरोप है कि शुरुआत में पुलिस ने उनके द्वारा बताई गई परिस्थितियों के अनुसार कार्रवाई नहीं की। मुझे बताया गया, "उन्होंने सारी सीसीटीवी फ़ुटेज देखी है। इसमें उन्होंने किसी को मेरा पीछा करते हुए नहीं देखा।"

ओनि कहती हैं, "हम सबने सीसीटीवी फ़ुटेज देखी। वहां एक व्यक्ति बुरके में मेरा पीछा कर रहा था।" उनका कहना था, "यह सबकुछ शुरुआत में क्यों नहीं खोजा गया? मेरे इस सवाल का किसी के पास कोई जवाब नहीं है।"

उन्होंने बताया कि अदालत में इस बात पर बहस हो रही थी कि मैंने खुद को मशहूर बनाने और किस्मत चमकाने के लिए ऐसा किया है। इसी तरह की एक घटना में कैटी पाइपर नाम की एक महिला अंधी हो गई थीं।

विज्ञापन

तेजाब से कई अंग झुलस गए

acid attack on a lady by her friend for coments

ओनि को पैरों, सीने, पेट और बांहों पर तेज़ाब से झुलसने के कारण स्थाई दाग बन गए हैं और अपनी एक आँख से वह करीब-करीब अंधी हो गईं। उनको घर से बाहर निकलने के लिए अपने चेहरे को ढकना पड़ता है।

पुलिस ने एक वक्तव्य में कहा, "जाँच के शुरुआती दौर में सभी संभावनाओं का ध्यान रखा गया। यह जाँच काफ़ी विस्तृत व जटिल थी। अधिकारियों की जिम्मेदारी थी कि वे खुले दिमाग़ से परिस्थिति की जाँच करें।" पुलिस के मुताबिक़ जाँच के दौरान घर-घर जाकर लोगों से पूछताछ की गई और लोगों के बयान दर्ज किए।

उन्होंने अपनी परेशानी के बारे में कहा, "सीसीटीवी फ़ुटेज का मिलान और विश्लेषण करने में कुछ समय लगा। लेकिन बाद में उन्होंने पीड़िता का पीछा करने वाले बुरका पहने संदिग्ध की पहचान की। जाँच आगे बढ़ने के बाद कोन्ये की गिरफ़्तारी हुई थी।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed