फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   According to report Pakistan is responsible for 3 times terror risk than Syria

दुनिया के लिए सबसे बड़ा खतरा है पाकिस्तान, यहां मौजूद हैं सबसे ज्यादा आतंकी ठिकाने

Sat, 27 Oct 2018 03:32 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 27 Oct 2018 03:32 PM IST
विज्ञापन
According to report Pakistan is responsible for 3 times terror risk than Syria
आतंकवाद - फोटो : PTI

अमेरिका की धमकियों के बाद भी पाकिस्तान का आतंक कायम है। यह देश पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा खतरनाक है, जहां हमले का रिस्क सीरिया से कई गुना अधिक है। इस बात का खुलासा एक रिपोर्ट में हुआ है। रिपोर्ट में कहा गया है कि वैश्विक आतंकवाद का सबसे बड़ा हिमायती पाकिस्तान दुनिया में आतंकवाद फैलाने के लिए सीरिया से तीन गुना ज्यादा जिम्मेदार है। पाकिस्तान मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुका है।


loader

अमेरिका की धमकियों के बाद भी पाकिस्तान का आतंक कायम है। यह देश पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा खतरनाक है, जहां हमले का रिस्क सीरिया से कई गुना अधिक है। इस बात का खुलासा एक रिपोर्ट में हुआ है। रिपोर्ट में कहा गया है कि वैश्विक आतंकवाद का सबसे बड़ा हिमायती पाकिस्तान दुनिया में आतंकवाद फैलाने के लिए सीरिया से तीन गुना ज्यादा जिम्मेदार है। पाकिस्तान मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुका है।

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और स्ट्रैटेजिक फोरसाइट ग्रुप (एसएफजी) के साझा अध्ययन के बाद ये रिपोर्ट जारी की गई है। इस रिपोर्ट का शीर्षक 'ह्यूमन एट रिस्क- ग्लोबल टेरर थ्रेट इंडिकेट' है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पाकिस्तान में सबसे अधिक आतंकी संगठन हैं। जिनमें से एक लश्कर-ए-तैयबा वैश्विक सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा है। रिपोर्ट में पाकिस्तान को आतंकियों के लिए सुरक्षित पनाह देने वाले देशों की सूची में प्रथम स्थान पर रखा गया है। लश्कर-ए-तैयबा के अलावा अफगान तालीबान को भी बड़ा खतरा बताया गया है।

पाकिस्तान में हैं सबसे अधिक आतंकी संगठन

रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनियाभर के देशों में आतंकी हमलों को अंजाम देने वाले अधिकतर आतंकी संगठन पाकिस्तान के हैं। इसके अलावा कुछ संगठन अफगानिस्तान में भी हैं। लेकिन अफगानिस्तान के आतंकी संगठन भी पाकिस्तान के सहयोग से ही चल रहे हैं।

एसएफजी ने 21वीं सदी के पहले पांच सालों में आतंकी गतिविधियों में शामिल रहे 200 समूहों पर अध्ययन किया है। जिनमें से आईएसआईएस सबसे अधिक खबरों में आया। इसके बाद अलकायदा एक ऐसा आतंकी संगठन है जो सबसे बड़ा आतंकी नेटवर्क बन चुका है। साल 2011 तक इसका नेतृत्व ओसामा बिन लादेन द्वारा किया जाता था। अब बताया जाता है कि इस संगठन का नेतृत्व ओसामा का बेटा हम्जा बिन लादेन कर रहा है।

मनुष्य के लिए सबसे बड़ा खतरा है आतंकवाद

आतंकवाद
आतंकवाद - फोटो : PTI
रिपोर्ट में दावा करते हुए कहा गया है, 'हर प्रकार के प्रतिस्पर्धी उग्रवाद का पनपना, सामूहिक विनाश के हथियारों का गलत इस्तेमाल होना और आर्थिक समस्याएं मनुष्य की तरक्की को कमजोर कर सकती हैं। जिसमें आतंकवाद और उससे जुड़ी बातें मनुष्य के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुकी हैं।'

80 पेजों की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि अलकायदा जैसे खतरनाक आतंकी संगठन का जन्म भी पाकिस्तान में ही हुआ था। इस संगठन ने सबसे ज्यादा अफगानिस्तान को प्रभावित किया है। इसके अलावा रिपोर्ट में कहा गया है कि लादेन पाकिस्तान के एबटाबाद में सैन्य प्रतिष्ठान के पास रहता था।

सैन्य परिसर में लादेन को पनाह देना पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ा सबूत हो सकता है। इससे यह भी पता चलता है कि पाकिस्तान इस आतंकी संगठन का पोषक भी है। रिपोर्ट में पाकिस्तान के अलावा अफगानिस्तान, लीबिया, सीरिया और यमन से संचालित होने वाले आतंकी संगठनों की भी जिक्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed