{"_id":"59a15abc4f1c1b20718b4623","slug":"a-president-who-has-spent-30-000-dollor-on-makeup-in-just-3-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ऐसा राष्ट्रपति जिसने 3 महीने में मेकअप पर खर्च किए 30 हजार डॉलर","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
एक ऐसा राष्ट्रपति जिसने 3 महीने में मेकअप पर खर्च किए 30 हजार डॉलर
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
Updated Sun, 27 Aug 2017 03:28 AM IST
विज्ञापन
इमैनुएल मैक्रों
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों आजकल अपने मेकअप को लेकर चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, फ्रांस की एक मैगजीन ली प्वाइंट के मुताबिक 39 वर्षीय राष्ट्रपति मैक्रों द्वारा पिछले 3 महीने में खुद के मेकअप पर लगभग 30 हजार डॉलर यानि 19 लाख 16 हजार रुपये खर्च किए।
विज्ञापन
मैगजीन के मुताबिक राष्ट्रपति मैक्रों ने 90 दिनों में 19 लाख 81 हजार रुपए से ज्याद सिर्फ अपने मेकअप पर खर्च किए हैं। ली पॉइंट मैगजीन में छपी इस रिपोर्ट की राष्ट्रपति भवन ने भी पुष्टि कर दी है।
विज्ञापन
पढ़ेंः- फ्रांस की फर्स्ट लेडी के फिगर पर ट्रंप का कमेंट, कहा- 'यू आर इन गुड शेप'
विज्ञापन
मैगजीन के मुताबिक ईलसी पैलेस ने मेकअप आर्टिस्ट नाताशा एम को मेकअप के लिए दो बार में रकम दी गई हैं। पहली बार में यह 10 हजार यूरो यानि 7 लाख 62 हजार। वहीं, दूसरी बार में 16 हजार यूरो यानि 12 लाख 19 हजार रुपए दिए गए हैं।
हालांकि, इस मामले में ईलसी पैलेस के प्रवक्ता ने कहा है कि इस खर्च को कम कर दिया जाएगा। इसके बाद पूर्व राष्ट्रपति ओलांद द्वारा बाल कटवाने के लिए खर्च किए गए 11 हजार डॉलर यानी 7 लाख रुपयों के मामले का भी जिक्र किया गया।