फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   A new turn in Iran-Iraq relations, transaction of crude oil is started

ईरान-इराक संबंधों में नया मोड़, शुरू किया क्रूड ऑयल का लेनदेन

Mon, 04 Jun 2018 09:12 AM IST
एजेंसी, लंदन
एजेंसी, लंदन Updated Mon, 04 Jun 2018 09:12 AM IST
विज्ञापन
A new turn in Iran-Iraq relations, transaction of crude oil is started

ईरान और इराक ने आपस में क्रूड ऑयल का लेनदेन शुरू कर दिया है। इसकी पुष्टि रविवार को ईरानी तेल मंत्रालय की न्यूज एजेंसी शाना ने की। इस सौदे की बदौलत तेहरान अरब क्षेत्र में अपने इस सबसे अहम गठजोड़ में रूचि बढ़ाकर वॉशिंगटन की तरफ से बनाए जाने वाले दबाव को सहन करने की स्थिति में आ गया है। 

विज्ञापन


ये लेनदेन सऊदी अरब के लिए भी चिंता की बात हो सकती है, जो अपने गठबंधन के साथी अमेरिका के साथ मिलकर ईरान पर मध्य एशिया में हावी होने की कोशिश का आरोप लगा रहा है। ईरान को क्रूड ऑयल की सप्लाई ईराक के किर्कुक क्षेत्र से हो रही है, जिसे कुर्दों के कब्जे से छुड़ाने में पिछले साल अक्टूबर में ईरान ने इराकी सेना की मदद की थी। 
विज्ञापन


ईरान को इराक से 30 हजार से 60 हजार बैरल तेल प्रति दिन ट्रकों के जरिए सप्लाई किया जा रहा है, जिसे ईरान अपनी करमानशाह शहर स्थित रिफाइनरी में उपयोग कर रहा है। बदले में ईरान इतना ही तेल इराक के दक्षिण समुद्री किनारे पर खाड़ी में उसे लौटा रहा है। इस पूरी कवायद में ट्रकों की परेशानी से पीछा छुड़ाने के लिए दोनों देश किर्कुक से ईरानी रिफाइनरी तक पाइपलाइन बनाने के लिए भी तैयार हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत को हो सकता है लाभ

ईरान और सऊदी अरब के बीच तनाव तथा अमेरिका के साथ ईरानी परमाणु समझौता टूटने से क्रूड ऑयल का बाजार अस्थिर स्थिति में है। इसके चलते क्रूड ऑयल के दाम बढ़े हुए हैं। ईरान क्रूड ऑयल निकालने वाले खाड़ी देशों के समूह ओपेक का मुख्य सप्लायर है और भारत को होने वाली सप्लाई का बड़ा हिस्सा वहां से आता है। ऐसे में ईरान के पास क्रूड ऑयल की भरपूर उपलब्धता इसके दामों में कमी ला सकती है, जिससे भारत को लाभ हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed