{"_id":"5ba33cb3867a557fea1197cb","slug":"a-man-slept-with-his-wife-dead-body-for-6-days-in-london","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी के मृत शरीर के साथ 6 दिन तक सोता रहा शख्स, बताई इसके पीछे हैरान करने वाली वजह","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
पत्नी के मृत शरीर के साथ 6 दिन तक सोता रहा शख्स, बताई इसके पीछे हैरान करने वाली वजह
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 20 Sep 2018 11:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड की राजधानी लंदन से एक अजीबोगरीब घटना सामने आ रही है। यहां रहने वाले एक शख्स की पत्नी की 6 दिन पहले मौत हो गई थी, लेकिन इसके बावजूद उसने उसका अंतिम संस्कार नहीं किया बल्कि वो उसके साथ सोता रहा। रसेल डेविसन की इस हरकत से पूरी दुनिया हैरान है।
विज्ञापन
दरअसल, रसेल की पत्नी वेंडी डेविसन पिछले 10 सालों से सर्वाइकल कैंसर से जूझ रही थी और 6 दिन पहले उसकी मौत हो गई। इसके बाद रसेल के रिश्तेदारों ने उससे वेंडी का अंतिम संस्कार करने को कहा, लेकिन उसने मना कर दिया।
विज्ञापन
रसेल का कहना था कि वो अपनी पत्नी से बहुत प्यार करते हैं और वो उसके साथ ही रहना चाहते हैं। रसेल की जिद के आगे उनके रिश्तेदार भी हार मान गए, जिसके बाद रसेल ने पत्नी के मृत शरीर को नहलाया और अपने बेडरूम में रखा। इस दौरान वो 6 दिनों तक मृतक पत्नी के साथ ही सोता रहा। उसने बताया कि वो अपनी मृत पत्नी से बात भी किया करते थे। हालांकि बाद में विधि-विधान के साथ वेंडी के मृत शरीर को दफना दिया गया।
विज्ञापन
ऐसा करने के पीछे क्या थी वजह?
रसेल ने ऐसा करने के पीछे के कारणों का खुलासा करते हुए कहा कि उनकी पत्नी चाहती थी कि वो अपनी अंतिम सांसें अपने ही घर में ले। उन्होंने बताया कि पत्नी के शव को दफनाने के बजाए बेडरूम में रखने के पीछे उनका उद्देश्य मौत को लेकर लोगों की सोच को बदलना था।
उन्होंने कहा कि हमारे समाज में मौत एक ऐसी चीज बन गई है, जिसपर लोगों का व्यवहार अजीब सा होता है। इंसान के मरने के बाद उसके साथ ऐसा व्यवहार किया जाता है, जैसे वो कभी हमारे लिए कुछ था ही नहीं। यहां तक कि कई धर्मों में मृतक को बिस्तर से उतारकर जमीन पर लेटा दिया जाता है और कई लोग तो मृत शरीर को अपवित्र भी बताते हैं।
उन्होंने कहा कि हमें अपनी सोच में बदलाव लाना होगा और जैसे हम किसी जिंदा इंसान की इज्जत करते हैं, वैसे ही मृतक की भी करनी चाहिए। उसने लोगों से आग्रह किया है कि ऐसा हर किसी को करना चाहिए।