फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   a major terrorist threat on Europe

हमले की तैयारी में करीब 800 इस्लामिक कट्टरपंथी

Wed, 26 Aug 2015 03:32 AM IST
Updated Wed, 26 Aug 2015 03:32 AM IST
विज्ञापन
a major terrorist threat on Europe

यूरोप अब तक के सबसे बड़े आतंकी खतरे के मुहाने पर है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस्लामिक स्टेट या अल कायदा से जुडे़ समूहों की ओर से भर्ती किए गए करीब 800 कट्टरपंथी इस वक्त यूरोप पर सबसे बडे़ हमले की तैयारी में हैं।

विज्ञापन


टाइम्स अखबार ने स्पेन के आतंकवाद निरोधक अधिकारियों के हवाले से बताया कि सीरिया या  इराक से लौटने वाले इस्लामिक कट्टरपंथी यूरोप पर हमले की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


स्पेनिश अधिकारियों ने बताया कि अल कायदा से जुड़े गुटों और इस्लामिक स्टेट की ओर से भर्ती किए गए बहुत से जिहादी इस वक्त यूरोप में रह रहे हैं। करीब 350 या इससे ज्यादा ब्रिटिश नागरिक इस वक्त सीरिया और इराक के युद्ध क्षेत्र लौटकर वापस आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस्लामिक स्टेट ने भर्ती किए कई कट्टरपंथी

a major terrorist threat on Europe

सुरक्षा सूत्र इस बात को स्वीकार कर चुके हैं कि इसमें से कुछ ब्रिटेन में ही हमले की फिराक में है। स्पेन और मोरक्को की ओर से संयुक्त अभियान में आईएस की ओर से कथित तौर पर भर्ती किए गए 14 लोगों की गिरफ्तारी के बाद यह चेतावनी सामने आई है।

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उन लोगों के तार सीरिया और इराक से यूरोप में आतंकी भेजने वाले संगठन से जुड़े होने की आशंका है। यही नहीं शुक्रवार को पेरिस से गिरफ्तार किए गए अयूब अल खाज्जानी ने भी माना था कि वह भी पिछले वर्ष सीरिया से लौटा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed