{"_id":"595a4d214f1c1bfc398b46a3","slug":"a-country-where-people-do-not-believe-in-god","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐसा देश जहां लोग ईश्वर में \"यकीन\" नहीं रखते ","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
ऐसा देश जहां लोग ईश्वर में "यकीन" नहीं रखते
amarujala.com- Written by: ऋतुराज त्रिपाठी
Updated Tue, 04 Jul 2017 04:21 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आपको पता लगे कि यूरोप महाद्वीप में बसे एक देश के लोग ईश्वर में विश्वास नहीं रखते यानि पूरी तरह नास्तिक होते हैं तो आप क्या कहेंगे! शायद आपको इस बात पर यकीन नहीं होगा लेकिन यह सच है। मध्य और पूर्वी यूरोपीय पड़ोसी देशों के विपरीत यूरोप महाद्वीप में बसे चेक गणराज्य के लोग ईश्वर में विश्वास नहीं रखते। प्यू रिसर्च सेंटर के सर्वेक्षण के मुताबिक 18 देशों में किये गये प्रयोग से यह पता चला है कि चेक गणराज्य के लोग ईश्वर में यकीन नहीं रखते यानि वो पूरी तरह नास्तिक होते हैं।
विज्ञापन
यहां के लगभग 72% लोग किसी भी धार्मिक समूह का हिस्सा नहीं हैं। जिनमें से 46% लोग अपने धार्मिक विवरण में कुछ भी नहीं लिखते। 25% लोग अपने धार्मिक विवरण में खुद को नास्तिक बताते हैं। जबकि 66% लोग इस बात को स्वीकार करते हैं कि वो ईश्वर में विश्वास नहीं रखते।
विज्ञापन
केवल 29% लोगों के ईश्वर में यकीन करने की बात सामने आई। इसके विपरीत संयुक्त राज्य अमेरिका में 61% लोग ईश्वर में विश्वास रखते हैं। 18 देशों में हुए सर्वेक्षण में यह बात सामने आई कि औसतन 86% लोग ईश्वर के प्रति आस्था रखते हैं।
विज्ञापन
पड़ोसी देशों में पोलैंड में 86% और हंगरी में 59% लोग ईश्वर के प्रति आस्था रखते हैं। बाकी 10 देशों में रूढ़िवादी ईसाई बहुमत है जबकि 4 देशों में कैथोलिक समुदाय है। वास्तव में चेक गणराज्य में लंबे समय से एक बड़ी असहाय आबादी रहती थी, जो अपनी परेशानियों के कारण ईश्वर पर भरोसा नहीं करती थी। हाल के सर्वेक्षण में यह बात सामने आई कि 64% चेक वयस्क यह मानते हैं कि वे धार्मिक सहयोग के बिना उठाए गए थे। लेकिन यहां एक बात हैरान करने वाली है कि 51% चेक लोग इस बात से भी सहमत हैं कि धार्मिक संस्थान गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।