फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   a company opolozige for printing the photo of hitler on cup

मग पर हिटलर की फोटो छापी, फिर मांगी माफी

Sun, 13 Apr 2014 03:06 PM IST
Updated Sun, 13 Apr 2014 03:06 PM IST
विज्ञापन
a company opolozige for printing the photo of hitler on cup

जर्मनी के एक फर्नीचर स्टोर ने एडॉल्फ हिटलर की फोटो के साथ छपे मग की बिक्री के लिए माफी मांगी है।

विज्ञापन


चीनी मिट्टी से बने इस मग में नाज़ी युग के एक डाक टिकट की अस्पष्ट छवि बनी है, जिस पर हिटलर का प्रोफाइल भी है। इस डाक टिकट पर स्वास्तिक का निशान भी बना हुआ है।

मग बनाने वाली कंपनी स्रुब्राउगेन फर्नीचर चेन ने इस 'भयानक' गलती के लिए माफी मांगते हुए इसे "दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थितियों में मूर्खतापूर्ण काम बताया है।"
विज्ञापन


कंपनी का कहना है कि इस मग को बनाने वाले चीनी डिजाइनर ने गलती से पूर्व तानाशाह की तस्वीर का इस्तेमाल किया। कंपनी ने चीनी डिज़ाइनर को 5000 मग बनाने का आर्डर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


फर्नीचर कंपनी के मालिक ने समाचार पत्र न्वए वेस्टफाइलिशे त्साइटुंग को बताया कि मग के डिब्बों को खोलते वक़्त भी किसी का ध्यान इस ओर नहीं गया।

खरीदारों को मिलेगा गिफ्ट
करीब 175 मग की बिक्री होने के बाद लोगों का ध्यान इस पर सफेद और काले रंग में छपे मशहूर नाज़ी हिटलर की ओर गया।

हालांकि मग खरीदने वाले ग्राहकों को इससे फ़ायदा ही होने वाला है। कंपनी ने ग्राहकों को छतिपूर्ति करते हुए उन्हें 20 यूरो (करीब 1700 रुपये) का गिफ्ट वाउचर देने का वादा किया है, जो मग की वास्तविक कीमत 1.99 यूरो (170) का लगभग दस गुना है।


वैसे ऐसा नहीं है कि इस मग को सिर्फ कंपनी ही वापस लेना चाहती है। समाचार पत्र न्वए वेस्टफाइलिशे त्साइटुंग के मुताबिक बॉन शहर में स्थित एक समकालीन इतिहास संग्रहालय ने भी इस मग को हासिल करने में काफी दिलचस्पी दिखाई है।

कंपनी ने बिना बिके हुए सभी मगों को नष्ट कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed