फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   A 93 millio dollars superyacht of liquor baron Vijay Mallya was seized in Malta

विदेश में भी धांधली कर रहा है भगोड़ा विजय माल्या, सैलरी न देने पर जब्त हुई लक्जरी यॉट

Wed, 07 Mar 2018 12:16 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 07 Mar 2018 12:16 PM IST
विज्ञापन
A 93 millio dollars superyacht of liquor baron Vijay Mallya was seized in Malta
vijay mallya
भगोड़ा शराब कारोबारी विजय माल्या की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अभी तक तो उसे भारत में ही भगोड़ा घोषित किया गया था और उसकी प्रॉपर्टी जब्त किए जाने पर कानूनी कार्रवाई ही चल रही है। लेकिन इस भगोड़े की जालसाजी दूसरे देशों में भी कम नहीं हुई है। खबर माल्टा से है जहां कर्मचारियों की सैलरी नहीं देने पर तत्काल ही उसकी 93 मिलियन डॉलर (करीब 603 करोड़) की सुपरयाट को जब्त कर लिया गया है। 
विज्ञापन


सुपरयाट जब्त किए जाने की वजह उनका क्रू मेंबर्स को एक मिलियन डॉलर यानी लगभग 6.5 करोड़ रुपये सैलरी का न चुकाना बताया जा रहा है। जबकि भारत में माल्या पर भारतीय बैंकों का 9 हजार करोड़ से ज्यादा का कर्ज है। वह भारत से 2016 में ही भाग गया था। भारत ने उसे भगोड़ा घोषित किया गया है। फिलहाल वह लंदन में है।
विज्ञापन


न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, याट पर 40 से ज्यादा क्रू मेंबर थे, जिसमें से कई भारतीय थे जबकि ब्रिटेन और पूर्व यूरोपीय देशों के लोग भी शामिल हैं। इन लोगों को भी बीते सितंबर से सैलरी नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंदन में माल्या को दो बार गिरफ्तार किया गया है

A 93 millio dollars superyacht of liquor baron Vijay Mallya was seized in Malta
विजय माल्या
95 मीटर लंबी माल्या की इस याट का नाम इंडियन एम्प्रेस है। फिलहाल याट के माल्टा पोर्ट छोड़ने पर पाबंदी लगा दी गई है। मैरीटाइम यूनियन नॉटिलस इंटरनेशनल के स्ट्रेटजिक ऑर्गनाइजर डैनी मैकगोवन ने कहा, "हमारे सदस्यों ने जहाज पर अपने मालिक को मासिक वेतन का भुगतान करने के लिए कई मौके दिए थे लेकिन लग नहीं रहा कि वह हमें सैलरी देगा।  
उन्होंने बताया कि 'हमने याट की इंश्योर्ड कंपनी से नियमों के तहत 6 लाख 15 हजार डॉलर तो ले लिए हैं, लेकिन अभी भी एक बड़ी रकम चुकाई जानी बाकी है।'हालांकि माल्या की तरफ से इस संबंध में कोई जवाब नहीं दिया गया है।

भगोड़ा और रेड कॉर्नर नोटिस जारी किए जाने के बाद लंदन में माल्या को दो बार गिरफ्तार किया गया है। पहली बार उसे  लंदन एडमिनिस्ट्रेशन ने  रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर 18 अप्रैल को गिरफ्तार किया था, लेकिन 3 घंटे में जमानत मिल गई थी। 

जबकि दूसरी बार 3 अक्टूबर को मनी लॉन्ड्रिंग के दूसरे केस में माल्या को अरेस्ट किया गया था। इस बार भी आधे घंटे में ही बेल मिल गई। भारत ने 8 फरवरी, 2017 को ब्रिटेन से उसके प्रत्यर्पण कराए जाने की बात की थी। इसके बाद मार्च में ब्रिटिश पीएम थेरेसा ने लंदन में अरुण जेटली से प्रोटोकॉल तोड़कर मुलाकात की थी। इस मुलाकात में माल्या को भारत को सौंपने पर चर्चा हुई थी।

माल्या उन 53 लोगों में शामिल हैं जिनपर PMLA एक्ट 2002 के तहत ईडी के द्वारा कार्रवाई की जा रही है और विदेश मंत्रालय उसे भगोड़ा घोषित कर चुका है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed