फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   95 year old German man charged as accessory to 36000 deaths at Nazi camp

95 वर्षीय जर्मन व्यक्ति को बनाया नाजी कैंप में 36 हजार लोगों की हत्या का आरोपी

Sat, 24 Nov 2018 12:14 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 24 Nov 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
95 year old German man charged as accessory to 36000 deaths at Nazi camp

द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नाजी एकाग्रता शिविर के गार्ड के रूप में अपनी सेवाएं देते हुए 36 हजार लोगों की हत्या करने के लिए एक 95 वर्षीय जर्मन नागरिक को आरोपी बनाया गया है। जर्मन अभियोजक ने आरोपी की पहचान हंस एच के रूप में की है।

विज्ञापन


जर्मन सार्वजनिक अभियोजकों के कार्यालय ने एक बयान में कहा कि आरोपी हंस एच पर जो आरोप लगाए गए हैं उन्हें उसने ऑस्ट्रिया में स्थित मौथौसेन कैंप में अंजाम दिया था। ऐसा माना जा रहा है कि हंस एच का संबंध मौथौसेन में स्थित 1944-1945 के बीच मौत की प्रमुख बटालियन से था। 
विज्ञापन


बता दें कि मौथौसेन नाजियों की एकाग्रता शिविरों के एक बड़े नेटवर्क का हिस्सा था, जहां पर कैदियों को दास मजबूरों की तरह काम करना पड़ता था। अभियोजकों ने कहा कि वहां गार्ड के रूप में काम करते हुए आरोपी ने हजारों कैदियों को मौत के घाट उतारा। उसके वहां रहने के दौरान कम से कम 36,223 कैदियों की मौत हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed