{"_id":"5c4594e1bdec2259c0068f42","slug":"9-month-old-suffers-25-heart-attacks-in-24-hours-in-britain-survives-doctors-say-miracle-baby","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन: 9 महीने के बच्चे को 24 घंटे में 25 बार हार्ट अटैक, जिंदा बचने पर डॉक्टर बोले- मिरेकल बेबी","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
ब्रिटेन: 9 महीने के बच्चे को 24 घंटे में 25 बार हार्ट अटैक, जिंदा बचने पर डॉक्टर बोले- मिरेकल बेबी
Mon, 21 Jan 2019 03:16 PM IST
अमर शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 21 Jan 2019 03:16 PM IST
विज्ञापन
थियो फ्राई
- फोटो : Facebook
चमत्कार को नमस्कार। ऐसे कई चमत्कार होते हैं जिन पर यकीन नहीं होगा। ब्रिटेन में भी ऐसा ही एक चमत्कार हुआ है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। नौ महीने के एक बच्चे थियो फ्राई को 24 घंटे में 25 बार हार्टअटैक आए। लेकिन वह पूरी तरह स्वस्थ है। ब्रिटेन के डॉक्टर भी थियो फ्राई नाम के इस बच्चे को 'मिरेकल बेबी' कह रहे हैं। यह दुनिया में पहली बार हुआ है जब किसी बच्चे को 25 बार हार्टअटैक आया हो और वह पूरी तरह सामान्य जिंदगी जी रहा हो। थियो फ्राई अब एक साल सात महीने का हो चुका है।
विज्ञापन
थियो फ्राई को मई 2017 में पैदा होने के 8 दिन बाद पहली बार अस्पताल में भर्ती कराया गया जब वह ब्लड पॉइजनिंग का शिकार हो गया था। डॉक्टरों को उसके बचने की कोई आशा नहीं थी। ब्लड पॉइजनिंग के कारण थियो के दिल में दो छेद हो गए थे। जिसकी वजह से खून शरीर में ठीक से पंप नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन
डॉक्टरों की सलाह पर थियो की मां फॉव सायर्स और पिता स्टीवन फ्राई ने ओपन हार्ट सर्जरी की मंजूरी दे दी। ऑपरेशन के दौरान थियो को दो बार हार्टअटैक भी आया। लेकिन उसकी हालत स्थिर रही। जुलाई में उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
21 दिसंबर को थियो के दिल की धड़कनें फिर बढ़ गईं। उसे दोबारा अस्पताल में दाखिल कराया गया। उसकी तबीयत लगातार बिगड़ने लगी। 31 जनवरी को उसे 25 हार्टअटैक आए। थियो की मां फॉव ने बताया कि रातभर वे अस्पताल में खतरे की घंटी सुनती रहीं।
आखिरकार इलाज करने वाली टीम का नेतृत्व करनेवाले डॉ. रमन धन्नापुनेनी ने थियो को आने वाले हार्टअटैक की वजह खोज ली। थियो के दिल का बायां हिस्सा टिश्यू से ढंका हुआ था।
चिकित्सा इतिहास में थियो 'मिरेकल बेबी'
डॉक्टर रमन धन्नापुनेनी का कहना है कि यह घटना किसी चमत्कार से कम नहीं। 24 घंटे के भीतर 25 अटैक के बाद थियो का दिल जिस हालत में था, वह बहुत रिस्की था। कुछ भी हो सकता था। लेकिन इसे हम चमत्कार के अलावा कुछ नहीं कह सकते। चिकित्सकीय इतिहास में इस बच्चे को 'मिरेकल बेबी' ही कहा जाएगा।