{"_id":"de48d73dc39263c3e6d83ca3ccee31bc","slug":"8-5-magnitude-earthquake-shakes-buildings-in-tokyo-hindi-news-as","type":"story","status":"publish","title_hn":"जापान में भूकंप के झटके, भारत में भी असर","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
जापान में भूकंप के झटके, भारत में भी असर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 30 May 2015 07:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जापान की राजधानी टोक्यो और आसपास के इलाकों में भूंकप का तेज झटका महसूस किया गया। भारतीय मौसम भाग के मुताबिक रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.9 थी। इस झटके से कई बड़ी इमारतें हिल गईं।
विज्ञापन
फिलहाल किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। भूकंप के बाद सुनामी की किसी तरह की चेतावनी वैज्ञानिकों ने फिलहाल नहीं दी है। जापान के बोनिन द्वीप के आसपास ये झटके महसूस किए गए।
विज्ञापन
अमरीकी जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 7.8 थी और इसका केंद्र राजधानी टोक्यो से 874 किमी दूर था। एएफपी न्यूज़ के मुताबिक राजधानी टोक्यो में भूकंप के कारण क़रीब एक मिनट तक इमारतें हिलती रहीं।
इसके अलावा भारत में भी कुछ हल्के झटके महसूस किए गए। मौसम विभाग ने इस बारे में जानकारी दी है। देश की राजधानी दिल्ली में कुछ हल्के झटके महसूस किए जाने की खबर है। देश के अन्य भागों में भी हल्के झटके महसूस किए गए।
विज्ञापन