फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   700 KG of kite fall , four people injured

लोगों के ऊपर गिरी 700 किलो वजनी पतंग, चार जख्मी

Tue, 02 Jun 2015 08:54 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 02 Jun 2015 08:54 PM IST
विज्ञापन
700 KG of kite fall , four people injured

पश्चिमी जापान में एक समारोह में उड़ाई गई 700 किग्रा वजन की पतंग दर्शकों के ऊपर गिर गई। ये पतंग हिंगाशियोमी के एक पार्क में उड़ाया गया था, जो 13 मीटर चौड़ी और 12 मीटर लंबी थी।

विज्ञापन


इस हादसे में 73 वर्षीय बुजुर्ग के घायल होने की खबर है, वहीं 7 साल के एक बच्चे को भी हल्की चोट आई है। जापान के फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक पतंग भारी भीड़ के बीच ही अचानक से क्रैश हो गया।
विज्ञापन


हिंगाशियोमी बड़ी पतंगो के लिए मशहूर है और हर साल यहां के पार्क में कार्यक्रम आयोजित किया जाता है जहां बड़ी पतंगो को उड़ाया जाता है।

जख्मी को नहीं आया होश

700 KG of kite fall , four people injured

बीते रविवार पार्क में काइट फेस्टिवल का आयोजन किया गया था, जिसे देखने के लिए बहुत से लोग वहां मौजूद थे। पतंग जब गिरी तब वो 200 मीटर उपर उड़ रही थी।

73 साल का बुजुर्ग जो इस हादसे में जख्मी हुआ है, उसे सोमवार तक होश नहीं आया था। चारों जख्मी हुए लोगों में एक ही हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस इस हादसे की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed