फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   300 kg Indian bronze statue of Mahatma Gandhi was unveiled in Wales

UK: वेल्स में लगाई गई गांधी जी की 300 किलो की कांस्य प्रतिमा

Tue, 03 Oct 2017 03:13 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Tue, 03 Oct 2017 03:13 PM IST
विज्ञापन
300 kg Indian bronze statue of Mahatma Gandhi was unveiled in Wales
गांधी जी की प्रतिमा - फोटो : twitter

महात्मा गांधी की 148 वीं जयंती के मौके पर वेल्स के कार्डिफ के लॉयड जॉर्ज एवेन्यू में, उनकी 6 फुट की प्रतिमा का अनावरण किया गया। 300 किलो की इस प्रतिमा को कांस्य से बनाया गया है। जिसका निर्माण हिंदू काउंसिल ऑफ वेल्स की ओर से करवाया गया है। काउंसिल ने बताया कि यह प्रतिमा गांधी जी के महान व्यक्तित्व को श्रद्धांजलि है। उन्होंने दुनिया को शांति, अहिंसा और सहिष्णुता का पाठ पढ़ाया। 

विज्ञापन


बता दें कि इस स्मारक के निर्माण के लिए पिछले तीन सालों में हिंदू काउंसिल ऑफ वेल्स ने 65 हजार पाउंड की धनराशि जमा की थी। इसे लिए उन्होंने यहां एक कैंपेन चलाया था। गांधी जी की प्रतिमा का अनावरण यूके में भारतीय हाई कमिश्नर वाईके सिन्हा ने किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। 
विज्ञापन

 
पढ़ें: 7000 मील का 'रेप टूर' करने वाले 40 साल के ताहिर नजीर को 12 साल कैद


इस प्रतिमा का निर्माण भारतीय मूर्तिकार रामसूरत और उनके बेटे अनिल सूरत ने किया है। प्रतिमा में गांधी जी के एक हाथ में छड़ी और दूसरे हाथ में भगवत गीता है। एचसीडब्लू का कहना है कि जार्ज एवेन्यू अब भारतीय मूल के लोगों के लिए फोकल प्वाइंट होगा। 

उन्होंने बताया कि एचसीडब्लू उम्मीद करता है कि लोग गांधी जी के जीवन से प्रेरणा लेंगे। इस कार्यक्रम में गांधी जी के पड़पोते सतीश कुमार ने भी भाग लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed