{"_id":"5bfa838dbdec2241885d48f7","slug":"27-united-nation-leaders-approve-brexit-agreement-with-britain","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 यूरोपीय संघ नेताओं ने ब्रिटेन के साथ ब्रेक्जिट करार को दी मंजूरी ","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
27 यूरोपीय संघ नेताओं ने ब्रिटेन के साथ ब्रेक्जिट करार को दी मंजूरी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 25 Nov 2018 04:42 PM IST
विज्ञापन
थेरेसा मे
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूरोपीय संघ के सदस्य देशों के 27 नेताओं ने यहां एक विशेष सम्मेलन में ब्रिटेन के साथ ऐतिहासिक ब्रेक्जिट समझौते को मंजूरी दे दी। ईयू परिषद के अध्यक्ष डोनाल्ड टस्क ने ट्विटर पर लिखा कि ईयू 27 ने यूरोपीय संघ-ब्रिटेन के संबंधों के भविष्य पर निकासी समझौता और राजनीतिक घोषणा का समर्थन किया है।
इस मुद्दे पर काफी समय से बवाल मचा हुआ था। यही नहीं इस पर ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरीजा की कैबिनेट के चार मंत्रियों ने इस्तीफा भी दे दिया था। लेकिन टेरीजा ने इस मुद्दे पर झुकने से मना कर दिया था। उन्होंने कहा था कि कुछ भी हो जाए वह इसे जीत कर रहेंगी।
बता दें कि इससे पहले ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से अलग होने के ब्रेक्जिट मुद्दे पर भारतवंशी मंत्री शैलेष वारा समेत चार मंत्रियों के इस्तीफा देने के बाद ब्रिटिश पीएम टेरीजा मे पर अविश्वास प्रस्ताव के खतरा मंडराने लगा था। लेकिन इस बीच उन्होंने अपना इस्तीफा देने से जुड़ी अटकलों को पूरी तरह खारिज कर दिया था। टेरीजा ने यह भी कहा था कि वे ब्रेक्जिट समझौते को अंतिम पड़ाव तक पहुंचता हुआ जरूर देखेंगी।
विज्ञापन
ब्रिटिश प्रधानमंत्री टेरीजा मे ने संसद से बाहर निकलने के बाद कड़े लहजे में स्पष्ट किया कि मैं यह भी सुनिश्चित करने की कोशिश करूंगी कि यूरोपीय संघ में शामिल देशों के राजनेताओं की ब्रुसेल्स बैठक में ब्रेक्जिट प्रस्ताव पर सहमति बने। ताकि बाद में इसे ब्रिटेन में नेताओं के सामने मतदान के लिए पेश किया जा सके। हालांकि सांसद जैकब रीस-मॉग और हेनरी स्मिथ इसी मुद्दे पर टेरीजा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस भी दे चुके हैं। लेकिन इस तरह की बातों का टेरीजा पर कोई प्रभाव दिखाई नहीं दिया।
सांसद जैकब रीस-मॉग ने टेरीजा के खिलाफ टोरी बैकबेंचर समिति के अध्यक्ष सर ग्राहम ब्रेडी को एक पत्र भी लिखा था। उन्होंने कहा था यदि 48 या उससे ज्यादा टोरी मंत्रियों (सियासी दल जिसकी नेता टेरीजा हैं) ने अविश्वास प्रस्ताव लाने के संबंध में लिखित सहमति जताई तो प्रस्ताव का रास्ता साफ हो जाएगा। इसके बावजूद टेरीजा ने कहा था कि मैं मानती हूं कि इस डील से ब्रिटेन को फायदा होगा और यह देशहित में है। मैं इस डील को अंतिम पड़ाव तक पहुंचाने की पूरी कोशिश करूंगी।