फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   2019 Elections BJP-RSS vs Full Opposition

10 साल सत्ता में रहने पर कांग्रेस में थोड़ा घमंड आ गया था : राहुल गांधी

Sat, 25 Aug 2018 03:41 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 25 Aug 2018 03:41 AM IST
विज्ञापन
2019 Elections BJP-RSS vs Full Opposition
rahul gandhi

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर भाजपा पर जमकर हमला होला है। उन्होंने कहा कि सरकार ने उद्योगपति को लाभ पहुंचाने के लिए राफेल समझौता बदल दिया है। वहीं उन्होंने 2019 के लोकसभा पर कहा कि अगला चुनाव बहुत ही दिलचस्प होने वाला है। आगामी चुनाव भाजपा-आरएसएस बनाम पूरा विपक्ष होगा। इस दौरान वह ब्रिटेन के लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (एलएसई) में बोल रहे थे। बता दें कि राहुल जर्मनी के बाद ब्रिटेन दौरे पर हैं। अपने इस पूरे दौरे में वह भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोल रहे हैं। 

विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने माना है कि 10 साल सत्ता में रहने पर कांग्रेस पार्टी में थोड़ा घमंड आ गया था, इसलिए वे 2014 का चुनाव हार गए। कार्यक्रम के दौरान राहुल से पूछा गया था कि उनकी पार्टी ने 2014 में मिली चुनावी शिकस्त से क्या सीखा। इस पर उन्होंने कहा, 10 साल तक सत्ता में रहने के बाद कांग्रेस में कुछ हद तक दंभ आ गया था और हमनें सबक सीखा। आपको सुनना होगा - नेतृत्व का आशय सीखना है।

विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत में रोजगार बड़ी समस्या है। और इसे स्वीकर करना होगा। लेकिन सरकार इस बात को स्वीकार करने को तैयार नहीं है। एलएसई में नेशनल इंडियन स्टूडेंट्स एंड एल्युमनाई यूनियन (ब्रिटेन) के साथ बातचीत में गांधी ने राफेल समझौते में कथित भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक कारोबारी का पक्ष लेने का आरोप लगाया जिसके पास विमान उत्पादन में कोई अनुभव नहीं था। राहुल गांधी ने कहा कि राफेल सौदा अनिल अंबानी को दिया गया जिनके ऊपर 45 हजार करोड़ रुपए का कर्ज था और उन्होंने अपने जीवन में कभी कोई विमान नहीं बनाया। बता दें कि राहुल गांधी इस समझौते को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोलते रहे हैं और उसपर यूपीए के पूर्व शासन में तय हुए समझौते से ज्यादा कीमत पर करार का आरोप लगाते रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बेरोजगारी आपदा है

2019 Elections BJP-RSS vs Full Opposition
rahul gandhi
राहुल गांधी ने बेरोजगारी पर बोलते हुए कहा कि पहले हमें यह स्वीकार करना होगा कि देश में रोजगार की समस्या है। उन्होंने कह कि मैं उन लोगों के प्रति सहानुभूति महसूस करता हूं जो कमजोर और सताए हुए होते हैं। उन्होंने कहा कि चीन जहां एक दिन में 50 हजार नौकरियां दे रहा है वहीं हमारे यहां एक दिन में सिर्फ 450 नौकरियां दी जा रही हैं। यह एक आपदा है। 

उन्होंने कहा कि मैं अर्थव्यवस्था, समाजशास्त्र और राजनीति को अलग-अलग नहीं देखता। क्योंकि यह सब एक प्रक्रिया है, जो एक साथ काम करती है। इस प्रक्रिया ने हमारे देश में 100 वर्षों में 1.3 अरब लोगों को बदल दिया। भारतीय किसान किसी कृषि विशेषज्ञ से ज्यादा ज्ञान रखता है। उन्होंने कह कि मैं अलग-अलग समुदायों के पास जाना पसंद करता हूं। सामाजिक न्याय केवल तभी संभव है जब लोकतांत्रिक संस्थानों को मजबूत किया जाए।

संसद और संविधान

2019 Elections BJP-RSS vs Full Opposition
rahul gandhi
राहुल गांधी ने ब्रिटिश संसद के एक कमरे का जिक्र करते हुए कहा कि वहां एक सज्जन ने एक कमरा दिखाया, वहां से कभी भारत को चलाया जाता था। लेकिन आज वहां 10-12 भारतीय सांसद हैं जो उसी कमरे से ब्रिटेन की मदद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज भारतीय संसद का स्तर गिर रहा है। संसद में 50 और 60 के दशक में बहस की गुणवत्ता अधिक थी। लेकिन अब ऐसा नहीं है। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि सांसदों के पास कानून बनाने की शक्ति नहीं है। राहुल ने कहा कि आज संविधान पर हमला हो रहा है लेकिन हम उसका बचाव कर रहे हैं। हमारी पहली प्राथमिकता जहर को फैलाने से रोकना है। मैं और पूरा विपक्ष इस बात पर सहमत है। 

राहुल गांधी ने कहा कि मैंने प्रधानमंत्री जी को संदेश भेजा है कि जिस दिन वो महिला आरक्षण विधेयक पारित कराना चाहते हैं, पूरी कांग्रेस पार्टी खुशी से बीजेपी का सहयोग करेगी। लेकिन वो ऐसा नहीं करना चहते हैं। हम महिलाओं के ज्यादा अधाकिर देना चाहते हैं। 

डोकलाम में आज भी चीन की मौजूदगी है

2019 Elections BJP-RSS vs Full Opposition
london
राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति पर कहा कि पीएम मोदी के लिए डोकलाम विवाद एक इवेंट है। अगर इस पर सही समय पर ध्यान दिया जाता तो इसे रोका जा सकता था। डोकलाम कोई अलग मुद्दा नहीं है। यह कई घटनाओं का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि यह हकीकत है कि डोकलाम में आज भी चीन की मौजूदगी है। उन्होंने कहा कि हमारे पीएम को पास पाकिस्तान को लेकर भी कोई रणनीति नहीं है। पाक के साथ बातचीत करना मुश्किल है। क्योंकि वहां कोई ऐसी संस्था नहीं है जो सर्वोच्च हो। 

आरएसएस ने दिया नोटबंदी का विचार

2019 Elections BJP-RSS vs Full Opposition
Rahul Gandhi
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आज मैं भारत को अपनी ताकत बढ़ाते हुए नहीं देख पा रहा हूं। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के पीछे आरएसएस का हाथ है। नोटबंदी का विचार वित्तमंत्री और आरबीआई को नजरंदाज करके सीधे आरएसएस से आया और प्रधानमंत्री के दिमाग में बैठा दिया गया। उन्होंने कहा कि आज आरएसएस भारत की प्रकृति को बदलने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने एक बार फिर कहा कि आरएसएस की सोच अरब देशों के मुस्लिम ब्रदरहुड जैसी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed