फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   150 people killed in france plane crash

फ्रांस विमान हादसा, 150 में से एक भी नहीं बच पाया

Wed, 25 Mar 2015 02:54 PM IST
Updated Wed, 25 Mar 2015 02:54 PM IST
विज्ञापन
150 people killed in france plane crash

फ्रांस के दक्षिणी एल्प्स पर्वत श्रृंखला में जर्मनविंग्स एयरलाइंस का एयरबस ए320 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है और अधिकारियों के मुताबिक इसमें सवार चालक दल सहित 150 लोग मारे गए हैं। फ्रांसीसी अधिकारियों ने कहा है कि इस हादसे में कोई भी नहीं बचा है। विमान का ब्लैक बॉक्स (डाटा फ़्लाइट रिकॉर्डर) मिल गया है।

विज्ञापन


बार्सिलोना से डसलडोरर्फ जा रहा यह विमान जर्मनी की एयरलाइन लुफ्थांसा की सस्ती एयरलाइन सेवा जर्मनविंग्स का था। स्पेन, जर्मनी के नागरिक विमान में 144 यात्री और चालक दल के छह सदस्य सवार थे। इसमें अधिकतर यात्री स्पेन या जर्मनी के नागरिक थे। यात्रियों में उत्तर पश्चिमी जर्मनी के एक स्कूल के 16 छात्र-छात्राएं और दो टीचर भी थे। जर्मनविंग्स का कहना है कि आठ मिनट के अंदर विमान 11,000 मीटर नीचे आ गया था।

विज्ञापन

दो हजार मीटर पर मलबा मिला

150 people killed in france plane crash

फ्रांस के आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता पिएरे हैनरी का कहना है कि विमान का मलबा मिल गया है। दुर्घटनास्थल एल्प्स पर्वत शृंखला में क़रीब दो हज़ार मीटर की ऊँचाई पर है।

समाचार एजेंसी एएफ़पी के मुताबिक़, विमान ने स्थानीय समयानुसार 10:47 मिनट (09:47 जीएमटी) पर आपात सिग्नल भेजे थे। एयरबस विमान की औसत आयु नौ साल होती है, हालांकि उड़ान संख्या 4यू 9525 का ए320 विमान 24 साल पुराना था।

स्थानीय रिपोर्टों में कहा गया है कि हादसे की जगह राहत और बचाव कार्य के लिए गया हैलीकॉप्टर पहुंच गया है। एक स्थानीय काउंसिल अधिकारी गिलबर्ट सुवान ने लेस इकोस न्यूज़पेपर को बताया कि विमान बुरी तरह टूट गया है। उन्होंने कहा, "सबसे बड़े मलबे का आकार एक कार के बराबर है।"

दुर्गम जगह हुआ हादसा

150 people killed in france plane crash

फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांसुआ ओलांद ने कहा है कि हादसे में किसी के भी बचने की संभावना बेहद कम है। ओलांद के मुताबिक, फ्रांसीसी सरकार ने हादसे के बाद के हालात से निपटने के लिए एक उच्च स्तरीय सेल का गठन कर दिया है।

हादसा बेहद कठिन जगह पर हुआ है और वहाँ पहुँचना मुश्किल है। लुफ़्थांसा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कार्स्टन श्पोर ने ट्वीट कर कहा, "हमें अभी मालूम नहीं है कि फ्लाइट 4यू 9525 के साथ क्या हुआ। हमारी संवेदनाएं यात्रियों और चालक दल के सदस्यों के परिजनों के साथ हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed