फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   13 years old ran car across the country

उम्र 13 साल, ले भागा कार, दो देश पार

Sun, 13 Jan 2013 12:07 PM IST
Updated Sun, 13 Jan 2013 12:07 PM IST
विज्ञापन
13 years old ran car across the country

यूरोप में एक 13 वर्षीय बच्चा अपने परिवार से मिलने के लिए घर से अपने पिता की कार ले भागा, इतना ही नहीं इस दौरान उसने 1000 किलोमीटर की यात्रा भी की।

विज्ञापन


ये लड़का अपने माता-पिता से झगड़ा करने के बाद इटली से भाग गया था। इटली से होते हुए इस लड़के ने ऑस्ट्रिया को पार किया और जर्मनी सीमा की ओर बढ़ा जहां उसे पकड़ लिया गया।
विज्ञापन


परिवार ने इंटरपोल और पुलिस को खबर दे दी थी जिसके बाद उस लड़के को पकड़ा गया था।

इस लड़के को दो साल पहले इटली के एक परिवार ने गोद लिया था और झगड़े के बाद ये लड़का अपने मूल माता-पिता से मिलने पोलैंड जा रहा था।

अपनी सौतेली मां से मोबाइल फोन को लेकर झगड़ा करने के बाद इस लड़के ने अपने पिता की कार लेकर निकल गया।

लड़का पहले भी गो कार्टिंग गाड़ियां चलाता रहा था और अपने पिता कि हाई पावर मर्सेडीज़ को बडे आत्मविश्वास से चलाया। बताया जाता है कि ये लड़का गाड़ी चलाते वक्त बडे ही सहज था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतालवी मीडिया के अनुसार लड़का अपनी बहन की कमी महसूस कर रहा था और उसी से मिलने के लिए पोलैंड जा रहा था।

पुलिस का कहना है कि ये अपने आप में अनोखा है कि ये लड़का दो अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को लांघने में कामयाब रहा और दो बार अपनी गाड़ी में तेल भी डलवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed