{"_id":"57b5e7f04f1c1bd66b6ecbfc","slug":"11-killed-in-attacks-on-police-military-in-turkey-226-hurt","type":"story","status":"publish","title_hn":"तुर्की में हुए दो बम धमाके, 11 की मौत, 225 से भी ज्यादा घायल","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
तुर्की में हुए दो बम धमाके, 11 की मौत, 225 से भी ज्यादा घायल
एजेंसी/ अंकारा
Updated Thu, 18 Aug 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
तुर्की के अधिकारियों ने पीकेके आतंकी संगठन को बताया धमाकों के लिए जिम्मेदार
- फोटो : Getty Images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुर्की में बुधवार देर रात और बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस स्टेशनों व सेना को निशाना बनाकर तीन बम धमाके किए गए। इन धमाकों में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 225 से भी ज्यादा लोग घायल हो गए। मरने वालों में एक आतंकी भी शामिल है।
तुर्की में बुधवार और बृहस्पतिवार को तीन धमाके हुए। ये धमाके पुलिस और सेना को निशाना बनाकर किए गए। दो धमाके पूर्वी तुर्की में पुलिस स्टेशनों के सामने हुए। वहीं, तीसरा धमाका सेना के जवानों को लेकर जा रहे वाहन को निशाना बनाकर किया गया। बुधवार देर रात तुर्की के वैन प्रांत में एक पुलिस स्टेशन को निशाना बनाकर कार बम धमाका किया गया। इसमें एक पुलिस अधिकारी और दो आम नागरिकों की मौत हो गई।
इस धमाके में 20 पुलिसकर्मियों समेत 100 से भी ज्यादा आम लोग घायल हो गए। इसके कुछ घंटों बाद बृहस्पतिवार की सुबह को एलेजिग शहर में पुलिस मुख्यालय के करीब बम धमाका हुआ। इस हमले में तीन पुलिस वालों की मौत हो गई, जबकि 100 से भी ज्यादा लोग घायल हो गए। धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास की इमारतों की खिड़कियों के कांच भी टूट गए। इसके बाद एक सैन्य वाहन को निशाना बनाया गया।
विज्ञापन
इसमें चार सैन्यकर्मियों की मौत हो गई। यहां एक आतंकी भी जवाबी कार्रवाई में मारा गया। अधिकारियों ने इस हमले के लिए कुर्दीस्तान वर्कर्स पार्टी (पीकेके) को जिम्मेदार ठहराया है। पीकेके ने तुर्की में पुलिस स्टेशन और उनके वाहनों को निशाना बनाने का अभियान चलाया है।