फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   10 best ceilings of the world

दुनिया की 10 सबसे शानदार छत कहां है और कैसे बनी?

Wed, 23 Mar 2016 06:24 PM IST
जॉनैथन ग्लान्सी/बीबीसी
जॉनैथन ग्लान्सी/बीबीसी Updated Wed, 23 Mar 2016 06:24 PM IST
विज्ञापन
10 best ceilings of the world
0 सबसे शानदार छत कहां है और कैसे बनी? - फोटो : BBC

दुनिया के कुछ सबसे खूबसूरत नज़ारे आपको तभी दिख सकते हैं जब आप अपनी गर्दन ऊपर उठाएंगे। जॉनैथन ग्लांसी दस सबसे खूबसूरत छतों के बारे में बता रहे हैं। फ्लोरेंस के नजदीक खाली पड़े इटैलियम प्लैज्जों में पीकॉक रूम की मंत्रमुग्ध करने वाली छत कैस्टेलो दि सैमेज्जानो, लेसियो है। काफी पुराने इस महल का मूरिश-स्टाइल में पुनरुद्धार फर्डिनांडो पैनशीटिशि शीमेनेस डिआरागोना का सबसे शानदार काम रहा, जिसे 1843 से 1889 के बीच पूरा किया गया।

विज्ञापन


http://ichef-1.bbci.co.uk/news/ws/660/amz/worldservice/live/assets/images/2016/03/22/160322125212_castello_di_sammezzano_leccio_italy_624x351_antoniocinotti.flickrccby2.0.jpg
विज्ञापन


कैंब्रिजशर का एली कैथेड्रल को शाही बढ़ई विलियम हर्ले ने 1334 में पूरा किया था। एली कैथेड्रल के अष्टभुजाकार मध्य खंभे के ऊपर बनी लकड़ी की उत्कृष्ट लालटेन मध्ययुगीन स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग और डिजाइन का सर्वोत्कृष्ट नमूना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


http://ichef.bbci.co.uk/news/ws/624/amz/worldservice/live/assets/images/2016/03/22/160322125517_ely_cathedral_cambridgeshire_624x351_stevevidleralamystockphoto.jpg

स्टॉकहोम में 1975 से काम कर रहे ब्लू लाइन मैट्रो स्टेशन के सोलना सेंट्रम शॉपिंग मॉल का सबसे लुभावना आकर्षण है सोलना सेंट्रम मैट्रो स्टेशन। कलाकार एंडर्स एबर्ग और कार्ल-ओलोव जॉर्क ने भूमिगत स्टेशन में दिखाई देने वाली चट्टान को रात के समय में रोशनी के जगमग खूबसूरत लाल में रंगा है। यहां एस्केलेटर्स पर चढ़ने से लगता है कि आप किसी रहस्यमयी जादूगर की गुफ़ा में घुस रहे हैं या उससे निकल रहे हैं। 1957 से एक मैट्रो ट्रेन के डिब्बे में यात्रा करने वाले लोगों से ज़्यादा कलाकारों ने इस नेटवर्क के 100 में से 94 स्टेशनों को यादगार सार्वजनिक कलाकि में बदल दिया है.

http://ichef.bbci.co.uk/news/ws/624/amz/worldservice/live/assets/images/2016/03/22/160322125713_solna_centrum_metro_station_stockholm_624x351_davidbertho.alamystockphoto.jpg

न्यूयॉर्क के ग्रैंड सैंट्रल स्टेशन की छत पर बना राशिमंडल दशकों तक गायब ही रहा. यह यहां से 67 प्लेटफ़ॉर्मों पर जाने वाले यात्रियों की कई पीढ़ियों के छोड़े गए सिगरेट के धुएं से जमे निकोटीन टार में दब गया था। फ्रांसीसी कलाकार पॉल सीसार हेलियु और न्यूयॉर्क के चार्ल्स बासिंग की अपने सहायकों की मदद से पेंट की गई इस छत को 1998 में पुनर्जीवित किया गया और दुनिया के सामने लाया गया।

http://ichef.bbci.co.uk/news/ws/624/amz/worldservice/live/assets/images/2016/03/22/160322125841_grand_central_station_new_york_624x351_patrickshyu.alamystockphoto.jpg

शाह अब्बास 1598 में ईरान की राजधानी को इसफाहान ले आए थे। साल 1612-38 के बीच शाह के वास्तुकारों ने फायरिंग कलर्ड मौजैक टाइल्स की नई तकनीक से यह शानदार इमारत, शाह मस्जिद, बनाई। मुख्य कैलिग्राफर और मिनिएचरिस्ट रेजा अब्बासी के इस डिजाइन में नीली, पीली, फीरोजी, गुलाबी और हरी टाइल्स एकदम सटीकता से इस गर्म शहर की रोशनी को पकड़ती हैं और परावर्तित करती हैं जिससे अब्बास की मस्जिद के विशाल नीले गुंबद तले ठंडक पैदा होती है।

http://ichef.bbci.co.uk/news/ws/624/amz/worldservice/live/assets/images/2016/03/22/160322130015_shah_mosque_isfahan_624x351_hosseinlohinejadian.alamystockphoto.jpg


दक्षिण कोरिया के नाइन ब्रिजिस गोल्फ क्लब का जापानी वास्तुकार डिज़ाइन शिगेरु बान ने तैयार किया है जो नई नस्ल की कागज और कार्डबोर्ड की इमारतों के लिए मशहूर हैं। 2010 में खुले इस कंट्री क्लब में लैमिनेटेड लकड़ी के तंत्र का एक ढांचा, इसी लकड़ी से बने तीन मंज़िल ऊंचे हल्के खंभों की सहायता से छत और छप्पर बनाता है। कंप्यूटर की सहायता से तैयार खंभे और ढांचे जितना कम हो सके उतनी सामग्री का इस्तेमाल करते हैं.

http://ichef-1.bbci.co.uk/news/ws/624/amz/worldservice/live/assets/images/2016/03/22/160322130130_nine_bridges_golf_club_yeoju-gun_south_korea_624x351_shigerubanarchitects.jpg

अजरबेजान के बाकू में 2012 में खुले ब्रावुरा कल्चरल सेंटर, हेदार अलियेव सेंटर, की सुडौल दीवारें और छतें अद्भुत प्रभाव पैदा करती हैं। वास्तुकार ज़हा हदीद के डिज़ाइन में लैमिनेटेड सफ़ेद-बलूत के ऑडिटोरियम के ढांचे का आधार स्टील का एक ढांचा है. इससे इस ढांचे को पर्याप्त मज़बूती तो मिलती ही है साथ ही ऐसा भी अहसास होता है कि यह एक खुली हुई जगह है।

http://ichef-1.bbci.co.uk/news/ws/624/amz/worldservice/live/assets/images/2016/03/22/160322130251_heydar_aliyev_centre_baku_azerbaijan_624x351_viewpicturesltd.alamystockphoto.jpg

वेनिस के सैन पैंटालोन में अधूरे रह गए बोरोक्यू पैरिश चर्च की छत पर 17वीं शताब्दी के उत्तरार्ध की एक आश्चर्यजनक पेंटिंग हैं जो 443 वर्मगमीटर पर फैली हुई है। जियान एंटोनियो फ़ुमियानी (1945-1710) की यह भ्रम पैदा करने वाली (इल्यूज़निस्टिक) पेंटिंग छोटी लाइनों के इस्तेमाल के साथ रोमांचक संभावनाओं का आभास देती है।
http://ichef.bbci.co.uk/news/ws/624/amz/worldservice/live/assets/images/2016/03/22/160322130430_san_pantalon_dorsoduro_venice_624x351_sylvainsonnet.corbis.jpg

अच्छी उपज के लिए पूजा मंडप, स्वर्ग के मंदिर, स्वर्ग का बीजिंग मंदिर धार्मिक भवनों का एक बड़ा परिसर है जिसे मिंग राजवंश के बादशाह योंगल (जन्म का नाम ज़ू दि) के शासनकाल में बनाया गया था। 125 फुट ऊंचा मंदिर एक भी कील का इस्तेमाल किए बिना बनाया गया है। लकड़ी के खंभों और शहतीरों को एक विशाल बिल्डिंग किट की तरह आपस में जोड़ दिया गया है।

http://ichef-1.bbci.co.uk/news/ws/624/amz/worldservice/live/assets/images/2016/03/22/160322130720_st_stephen_walbrook_city_of_london_624x351_grahamprentice.alamystockphoto.jpg

बाहर से देखने से लंदन का सेंट स्टीफन वालब्रूक एक बहुत सामान्य ढांचा लगता है. लेकिन अंदर से देखें तो डिज़ाइनर क्रिस्टोफर रेन यह साबित कर देते हैं कि यह 17वीं सदी के यूरोप में वास्तुशिल्प का एक अचरज है। आठ कॉलम और आठ मेहराब के साथ ही इसमें निकाली गई खिड़कियां के ऊपर एक शानदार गुंबद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed