फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   europe extreme heatwave claims ten thousand lives climate change crisis

ग्लोबल वॉर्मिंग का कहर: यूरोप में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी ने ली 10,000 लोगों की जान, बुजुर्गों पर सबसे ज्यादा आफत

Sat, 18 Jul 2026 04:55 AM IST
राकेश कुमार एजेंसी, लंदन।
एजेंसी, लंदन। Published by: राकेश कुमार Updated Sat, 18 Jul 2026 04:55 AM IST
सार

जलवायु परिवर्तन के कारण यूरोप इस समय भीषण और जानलेवा गर्मी की चपेट में है। महाद्वीप से आए नए आंकड़ों के अनुसार, इस साल अप्रत्याशित रूप से बढ़े तापमान और लू के कारण लगभग 10,000 लोगों की मौत हो चुकी है। जून के अंत में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के चलते अकेले जर्मनी में 6,830 और बेल्जियम में 1,747 से अधिक अतिरिक्त मौतें दर्ज की गईं। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि वैश्विक तापमान में बढ़ोतरी से ऐसी जानलेवा प्राकृतिक आपदाओं की आवृत्ति लगातार बढ़ रही है।
 

विज्ञापन
europe extreme heatwave claims ten thousand lives climate change crisis
यूरोप में गर्मी का कहर - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

यूरोप ने इस साल अप्रत्याशित रूप से भीषण गर्मी का सामना किया और पूरे महाद्वीप से संकलित आंकड़ों के मुताबिक, तापमान में बेतहाशा वृद्धि से जुड़ी घटनाओं में सामान्य से कहीं अधिक करीब 10 हजार लोगों की जान गई है। अध्ययनकर्ताओं के अनुसार, जून के अंत में इसमें तेजी से तब वृद्धि हुई जब यूरोप के कुछ हिस्सों में तापमान ने रिकॉर्ड तोड़ दिया।
विज्ञापन


जानकारों का कहना है कि पूरी स्थिति समझने में समय लगता है और गर्मी से होने वाली कई मौतों को आधिकारिक तौर पर उस तरह दर्ज नहीं किया जाता। उदाहरण के लिए, भीषण गर्मी से दिल का दौरा पड़ सकता है, खासतौर पर उन लोगों को जो उम्रदराज हैं और पहले से किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं। लेकिन उनकी मौत होने पर मृत्यु प्रमाण पत्र में मौत की वजह दिल का दौरा लिखा जा सकता है।
विज्ञापन


अध्ययनकर्ताओं के मुताबिक गर्मियों की शुरुआत चिंताजनक रही है। पिछले कुछ वर्षों में यूरोप में कई बार भीषण गर्मी पड़ी जिसकी वजह से हजारों लोगों की मौत हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जून के अंत में तेज तापमान ने यूरोप के कुछ हिस्सों में अपने सारे रिकॉर्ड तोड़े

भीषण गर्मी की आवृत्ति बढ़ी

जलवायु परिवर्तन की वजह से भीषण गर्मी की आवृत्ति बढ़ रही है। यूरोएमओएमओ के आंकड़े कहते हैं, 28 जून को खत्म हुए सप्ताह में करीब 14,260 अधिक मौते हुईं। इनमें से 12,000 से अधिक मौतें 65 वर्ष और उससे ज्यादा उम्र के लोगों की थीं। यह उस हफ्ते हुई कुल 84,583 मौतों में से था।

स्पेन में भीषण गर्मी से 937 मौतें 
स्पेन में भीषण गर्मी से करीब 937 लोगों की मौत हुई। बेल्जियम ने कहा, 18 जून से 1 जुलाई तक भीषण गर्मी 1,747 ज्यादा मौतें हुईं। नीदरलैंड में भी इस साल भीषण गर्मी से करीब 480 लोगों की मौत हुई है।


ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी सबसे गर्म रहे 
जर्मनी ने इस साल जुलाई की शुरुआत तक गर्मी से 6,830 मौतों की बात कही। इनमें से 6,470 लोगों की उम्र 65 वर्ष या उससे अधिक थी। ब्रिटेन में मई-जून में इंग्लैंड-वेल्स में गर्मी से करीब 2700 लोग मरे। फ्रांस में 22-28 जून के बीच इससे पूर्ववर्ती सप्ताह के मुकाबले 2,000 अधिक मौतें दर्ज की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed