फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe : Europe separates itself from the world, 30 days ban on all but Britain

कोरोना : अब यूरोप ने दुनिया से खुद को अलग किया, ब्रिटेन के अलावा सभी पर 30 दिन की रोक

Tue, 17 Mar 2020 06:34 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 17 Mar 2020 06:34 AM IST
सार

खतरनाक कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के प्रयास के तहक यूरोपीय यूनियन अपने नागरिकों की गैर जरूरी यात्राओं पर भी रोक लगा सकती है। फिलहाल ब्रिटेन को छोड़कर सभी बाकी देशों के यात्रियों के आने पर 30 दिन के लिए रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन
Europe : Europe separates itself from the world, 30 days ban on all but Britain
उड़ानें रद्द होने के बाद जर्मनी के फ्रैंकफुर्त शहर के हवाई अड्डे पर खड़े लुफ्थांसा एयरलाइंस के विमान

विस्तार

भारत और चीन समेत कई देशों के बाद कोरोना वायरस के नए केंद्र बने समूचे यूरोप ने खुद को बाकी दुनिया से अलग-थलग कर लिया है। यूरोपियन यूनियन (ईयू) ने सोमवार को कड़े कदम उठाते हुए ब्रिटेन को छोड़कर सभी देशों के नागरिकों के यूरोप में प्रवेश पर पाबंदी लगा दी। यूरोपियन आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डर लेयन ने 26 देशों के समूह शेनगेन जोन में गैर नागरिकों की गैर जरूरी यात्राओं पर 30 दिन की रोक लगाने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने नागरिकों से गैर जरूरी यात्राएं नहीं करने को कहा।

विज्ञापन


साथ ही इन देशों में आपात चिकित्सा व खाद्य आपूर्ति बनाए रखने के लिए विशेष फास्टलैन बनाने का फैसला किया गया है। शेनगेन जोन में यात्रा के लिए यूरोपियन के लिए वीजा जरूरी नहीं है। जोन में ईयू के 22 देशों के अलावा गैर सदस्य आइसलैंड, नॉर्वे, स्विट्जरलैंड व लिकटेंस्टिन शामिल हैं। इस जोन में ईयू के सदस्य आयरलैंड, साइप्रस, क्रोएशिया, रोमानिया व बुल्गारिया शामिल नहीं हैं।
विज्ञापन


वॉन डेन ने कहा, ब्रिटिश नागरिक भी यूरोप का हिस्सा हैं, लिहाजा उन पर किसी तरह की पाबंदी नहीं है। वह बिना रोकटोक के यात्रा कर सकते हैं। चूंकि क्षेत्र में कोरोना का प्रकोप काफी ज्यादा है, इसलिए यात्रा पर पाबंदी लगाकर इसे फैलने से रोक सकते हैं। लिहाजा, मैं हमारे जी-7 साझेदारों, देशों के प्रमुखों व सरकारों से अनुरोध करती हूं कि वह यूनियन में नागरिकों की गैर जरूरी यात्राओं पर पाबंदी लगाएं। इस संबंध में जल्द ही फैसला किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल बंद, लाखों बच्चे घर बैठे

यूरोप के अधिकतर देशों में स्कूल पूरी तरह से बंद हो गए हैं और बच्चे घरों में कैद हैं। फ्रांस, पुर्तगाल, आयरलैंड, माल्टा, बेल्जियम, स्विट्जरलैंड, लग्जमबर्ग और जर्मनी के सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

रूस में 500 बेड का अस्पताल

रूस मॉस्को में 500 बेड का नया अस्पताल तैयार करने में लगा है। मॉस्को के मेयर सेरेगी सॉबीनिन ने लोगों से अपील की है कि बहुत अधिक जरूरी हो तभी घरों से निकलें। सार्वजनिक यातायात का प्रयोग कम से कम करें खासतौर पर भीड़भाड़ के दौरान और हाथ न मिलाएं।

पोलैंडः टेंट में इलाज...

पीडि़तों की संख्या में बड़े पैमाने पर इजाफा होने से अस्पतालों में बेड का संकट बढ़ने पर पोलैंड में टेंट लगाकर इलाज किया जा रहा है। अन्य देशों में भी टेंट या कंटेनर के भीतर अस्पताल बनाए गए हैं।

ब्रिटेनः साल के अंत तक संकट

एक सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन में कोरोना का कहर साल के अंत तक रह सकता है। कुल करीब 79 लाख लोग अस्पतालों में रहने को मजबूर होंगे। दस्तावेज में कहा गया है कि नेशनल हेल्थ सर्विस मरीजों की भीड़ के आगे बेबस होगी। 80 फीसदी लोग संक्रमित होंगे और पांच लाख लोगों की मौत हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed