फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Euronaval MD Hughes says France committed to support Make in India

France: मेक इन इंडिया के समर्थन के लिए फ्रांस प्रतिबद्ध, यूरोनेवल के एमडी बोले- भारत हमारा सबसे अच्छा ग्राहक

Sun, 06 Oct 2024 04:13 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लॉरेंट
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लॉरेंट Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 06 Oct 2024 04:13 AM IST
सार

फ्रांस में 2024 रक्षा प्रदर्शनी के दौरान ह्यूग्स ने नौसेना रक्षा में दोनों देशों के बीच लंबे समय से जारी सहयोग पर जोर दिया। डी अर्जेंट्रे ने दोनों देशों के बीच 70 वर्षों के सहयोग का जिक्र कर कहा कि फ्रांस ने भारत में 20 कारखाने स्थापित करने में मदद की है और आपस में रक्षा सहयोग करते रहे हैं। 

विज्ञापन
Euronaval MD Hughes says France committed to support Make in India
ह्यूग्स डु प्लेसिस डी अर्जेंट्रे - फोटो : एएनआई

विस्तार

फ्रांस ने रक्षा क्षेत्र में भारत की ‘मेक इन इंडिया’ पहल का समर्थन करने की प्रतिबद्धता दोहराई है। नौसैनिक प्रदर्शनी आयोजक यूरोनेवल के प्रबंध निदेशक (एमडी) ह्यूग्स डु प्लेसिस डी अर्जेंट्रे ने कहा कि भारत उसका सबसे अच्छा ग्राहक है और वह अपनी रक्षा संबंधी जरूरतों पर काम जारी रखेगा।

विज्ञापन


फ्रांस में 2024 रक्षा प्रदर्शनी के दौरान उन्होंने नौसेना रक्षा में दोनों देशों के बीच लंबे समय से जारी सहयोग पर जोर दिया। डी अर्जेंट्रे ने दोनों देशों के बीच 70 वर्षों के सहयोग का जिक्र कर कहा कि फ्रांस ने भारत में 20 कारखाने स्थापित करने में मदद की है और आपस में रक्षा सहयोग करते रहे हैं।
विज्ञापन


इस वर्ष ड्रोन संबंधी नवाचारों पर जोर
भविष्य के सहयोग पर ह्यूग्स डु प्लेसिस डी’अर्जेंट्रे ने कहा, फ्रांसीसी कंपनियां भारतीय रक्षा कंपनियों के साथ सहयोग करती हैं लेकिन यह भारत निर्मित नौसैनिक संपत्तियों की दक्षता या लागत-प्रभावशीलता पर निर्भर करेगा। उन्होंने कहा, इस वर्ष की प्रदर्शनी खास तौर पर ड्रोन संबंधी नवाचारों पर केंद्रित रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed