फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   EU designated Iran's paramilitary Revolutionary Guard Corps a terrorist organization

EU: यूरोपीय संघ का ईरान के खिलाफ एक और बड़ा कदम,अर्धसैनिक रिवोल्यूशनरी गार्ड को आंतकी संगठन की सूची में डाला

Thu, 29 Jan 2026 09:22 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रसेल्स।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रसेल्स। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 29 Jan 2026 09:22 PM IST
सार

EU: यूरोपीय संघ ने ईरान के अर्धसैनिक रिवोल्यूशनरी गार्ड के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। हाल के शांतिपूर्ण प्रदर्शनों पर हिंसक कार्रवाई के बाद ईयू ने इस बल को आतंकवादी संगठनों की सूची में शामिल कर लिया है। पढ़ें रिपोर्ट-

विज्ञापन
EU designated Iran's paramilitary Revolutionary Guard Corps a terrorist organization
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

यूरोपीय संघ ने हाल में हुए विरोध प्रदर्शनों पर हिंसक कार्रवाई के बाद ईरान के अर्धसैनिक रिवोल्यूशनरी गार्ड को आतंकी संगठन की सूची में शामिल कर लिया है। यूरोपीय संघ की शीर्ष राजनयिक काजा कल्लास ने गुरुवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


कल्लास ने सोशल मीडिया पोस्ट में क्या लिखा?
ईयू की विदेश नीति प्रमुख काजा कल्लास ने एक्स पर एक पोस्ट किया। इसमें उन्होंने कहा कि विदेश मंत्रियों ने इस फैसले पर सर्वसम्मति से सहमति जताई। उन्होंने कहा, जो भी शासन अपने ही हजारों लोगों की हत्या करता है, वह अपने ही अंत की ओर बढ़ रहा होता है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'बातचीत की संभावनाएं अभी खत्म नहीं हुईं, कार्रवाई हुई तो..', ईरान को ट्रंप की धमकी के बाद रूस का बयान
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले 15 अधिकारियों पर लगाए थे प्रतिबंध
इससे पहले इस 27 देशों के समूह ने ईरान के 15 अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाए थे। इनमें रिवोल्यूशनरी गार्ड के शीर्ष कमांडर भी शामिल हैं, जिन पर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हिंसक कार्रवाई का आरोप है। कार्यकर्ताओं के अनुसार, इस कार्रवाई में अब तक 6,300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

ईरान पर बढ़ गयी अंतरराष्ट्रीय दबाव
ये कदम ज्यादातर प्रतीकात्मक हैं, लेकिन इससे इस्लामी गणराज्य पर अंतरराष्ट्रीय दबाव और बढ़ गया है। ईरान को शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों की हत्या और संभावित सामूहिक फांसी के आरोपों को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से सैन्य कार्रवाई की धमकी का सामना करना पड़ रहा है। अमेरिकी सेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन और कई गाइडेड-मिसाइल डेस्ट्रॉयर को पश्चिम एशिया में तैनात कर दिया है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि ट्रंप बल प्रयोग का फैसला करेंगे या नहीं।


ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के आंख का हुआ ऑपरेशन, अस्पताल से जेल में हुए शिफ्ट

वहीं ईरान ने कहा कि वह पहले हमला कर सकता है या पूरे पश्चिम एशिया को निशाना बना सकता है, जिसमें क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकाने और इस्राइल शामिल हैं। ईरान ने गुरुवार को समुद्र में जहाजों को चेतावनी दी कि वह अगले हफ्ते होर्मुज जलडमरूमध्य में सैन्य अभ्यास करेगा, जिसमें लाइव गोलीबारी भी शामिल होगी। इससे उस जलमार्ग से होने वाले यातायात में बाधा आ सकती है, जहां से दुनिया का करीब 20 फीसदी तेल गुजरता है।

ईरान की ओर से तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। लेकिन हाल के दिनों में उसने यूरोप की आलोचना की थी, जब इस कदम पर विचार किया जा रहा था। अमेरिका और कनाडा सहित अन्य देशों ने पहले ही रिवोल्यूशनरी गार्ड को आतंकवादी संगठन घोषित कर रखा है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed