फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   EU chief Charles Michel: Israel govt to respect international humanitarian law, evacuation order unacceptable

Gaza War: EU प्रमुख बोले- अंतरराष्ट्रीय कानून का सम्मान करे इस्राइल; IDF के हमले में मध्य गाजा में 21 की मौत

Sun, 12 May 2024 03:15 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रसेल्स
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रसेल्स Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 12 May 2024 03:15 AM IST
सार

Gaza War: यूरोपीय संघ के प्रमुख ने कहा कि वह इस्राइल सरकार से अंतरराष्ट्रीय कानूनों का सम्मान करने और रफाह में जमीनी अभियान न करने का आग्रह करते हैं। 

विज्ञापन
EU chief Charles Michel: Israel govt to respect international humanitarian law, evacuation order unacceptable
गाजा में चल रहे युद्ध के बीच हमलों से नष्ट घर - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

यूरोपीय संघ के प्रमुख चार्ल्स मिशेल ने शनिवार को कहा कि गाजा पट्टी के दक्षिणी शहर रफाह में फंसे फलस्तीनी नागरिकों को इस्राइल का निकासी का आदेश अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा, हम इस्राइल सरकार से अंतरराष्ट्रीय कानूनों का सम्मान करने और रफाह में जमीनी अभियान न करने का आग्रह करते हैं। 

विज्ञापन


उधर, इस्राइली सुरक्षा बलों ने शनिवार को रफाह सहित गाजा के कुछ हिस्सों को निशाना बनाया। उधर, संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी कि अगर इस्राइल भीड़भाड़ वाले शहर पर सीधे करता हो तो यह महा आपदा होगी। पत्रकारों, चिकित्सा कर्मियों और चश्मदीदों ने तटीय क्षेत्र में हमलों की सूचना दी।
विज्ञापन


वहीं, देर अल-बलाह शहर के अल-अक्सा अस्पताल ने एक बयान में कहा कि मध्य गाजा में हमलों के दौरान कम से कम 21 लोग मारे गए। सफेद कपड़ों से ढके शव अस्पताल के आंगन में जमीन पर पड़े हैं। रफाह में चश्मदीदों ने मिस्र के साथ क्रॉसिंग के पास तेज हमलों की सूचना दी। शहर के ऊपर धुंआ उठते हुए दिखाई दिया। चश्मदीदों ने बताया कि अन्य हमले उत्तरी गाजा में भी हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संघर्ष विराम और  बंधकों की रिहाई की दिशा में मध्यस्थता के प्रयास ठंडे बस्ते में जाते दिख रहे हैं। हमास की सशस्त्र शाखा ने कहा कि उन्होंने शनिवार को जिस बंधक का वीडियो जारी किया था, उसकी मौत इस्राइली हमलों में घायल होने के बाद हुई। अल-कसम ब्रिगेड ने कहा कि ब्रिटिश-इस्राइली व्यक्ति नदव पोपलवेल एक महीने पहले हमले में घायल हो गया था और गहन चिकित्सा देखभाल न मिलने से उसकी मौत हुई, क्योंकि दुश्मन (इस्राइल) ने गाजा पट्टी के अस्पतालों को तबाह कर दिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed