फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ethiopian PM Abiy Ahmed ordered to army move towards Mekele capital of Tigray province

इथियोपिया के प्रधानमंत्री ने कहा- 'सेना को टिग्रे की राजधानी की ओर बढ़ने का आदेश दिया गया'

Sat, 28 Nov 2020 06:24 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, नैरोबी
पीटीआई, नैरोबी Published by: देव कश्यप Updated Sat, 28 Nov 2020 06:24 AM IST
विज्ञापन
Ethiopian PM Abiy Ahmed ordered to army move towards Mekele capital of Tigray province
इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

इथियोपिया के प्रधानमंत्री ने बृहस्पतिवार को कहा कि टिग्रे नेताओं को आत्मसमर्पण करने के लिए दी गई 72 घंटे की समयसीमा के समाप्त हो जाने के बाद सेना को अशांत टिग्रे प्रांत की राजधानी मेकेले की ओर बढ़ने का आदेश दिया गया है।

विज्ञापन


इसके साथ ही नगर के करीब पांच लाख निवासियों को चेतावनी दी गयी है कि वे घरों के अंदर ही रहें। प्रधानमंत्री अबी अहमद के कार्यालय ने कहा कि तीन सप्ताह की लड़ाई के बाद सैन्य कार्रवाई अपने अंतिम चरण में पहुंच गयी है। इसका अर्थ है कि सेना टैंक और अन्य हथियारों के साथ मेकेले की ओर बढ़ सकती है। नगर के निवासियों को चेतावनी दी गयी है कि अगर वे टिग्रे नेताओं से दूरी नहीं बनाते हैं तो उनके साथ कोई नरमी नहीं बरती जाएगी।
विज्ञापन



विभिन्न अधिकार समूहों ने ताजा घटनाक्रम को लेकर चिंता जताई और कहा कि ऐसे बयानों से अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन हो सकता है और नागरिकों की मुसीबतें और बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री के बयान में कहा गया है कि बुधवार शाम को समाप्त हुई 72 घंटे की समयसीमा में हजारों टिग्रे लड़ाकों ने आत्मसमर्पण किया। इसमें कहा गया है कि 'हम नागरिकों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखेंगे।'

इस बीच संयुक्त राष्ट्र ने लोगों के शहर से भागने की सूचना दी है, लेकिन संचार और परिवहन संपर्क टूटे हुए हैं। ऐसे में यह स्पष्ट नहीं है कि मेकेले में कितने लोगों को समय से चेतावनी मिली। टिग्रे के क्षेत्रीय नेताओं से तत्काल संपर्क नहीं हो सका है।

अंतरराष्ट्रीय समुदाय तत्काल सैनिकों की वापसी, बातचीत और मानवीय पहुंच के लिए अनुरोध कर रहा है। पिछले साल के नोबेल शांति पुरस्कार विजेता अबी ने अंतरराष्ट्रीय हस्तक्षेप को खारिज कर दिया है। उनकी सरकार ने कहा है कि संघर्ष के मुद्दे पर अफ्रीकी संघ के तीन उच्च-स्तरीय दूत अबी के साथ मिल सकते हैं, लेकिन वे टिग्रे नेताओं के साथ नहीं मिल सकते।


इथियोपिया की सेना और टिग्रे पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट के भारी सशस्त्र बलों के बीच चार नवंबर को लड़ाई शुरू हो गई थी। टिग्रे पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट एक समय इथियोपिया की सरकार में हावी था, लेकिन अबी के शासन में उसे दरकिनार कर दिया गया था। दोनों सरकारें अब एक-दूसरे को अवैध मानती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed