{"_id":"602b2ae1866a646e792a1b7e","slug":"escaped-cow-charges-into-colombian-hospital-waiting-room-and-attacks-patients","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलंबिया: अस्पताल के वेटिंग रूम में बैठे मरीजों पर आवारा सांड़ ने कर दिया हमला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोलंबिया: अस्पताल के वेटिंग रूम में बैठे मरीजों पर आवारा सांड़ ने कर दिया हमला
Tue, 16 Feb 2021 07:46 AM IST
देव कश्यप
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बोगोटा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बोगोटा
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 16 Feb 2021 07:46 AM IST
विज्ञापन
Bull in hospital
- फोटो : Dailymail
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोलंबिया के एक अस्पताल में शनिवार को अचानक एक सांड़ के घुस जाने से अफरा-तफरी मच गई। अस्पताल में सांड़ के घुसने का वीडियो वायरल हो रहा है। अस्पताल के प्रतीक्षा कक्ष में बैठे मरीजों के लिए वह चौंकाने वाला क्षण था, जब एक आवारा सांड़ अस्पताल के प्रतीक्षालय में पहुंच गया और वहां बैठे लोगों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
वायरल हुए वीडियो फुटेज में साफ दिख रहा है कि अस्पताल में घुसते ही सांड़ ने वहां बैठे मरीजों पर हमला कर दिया, जिससे अचानक वहीं अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लोग अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे। यह घटना कोलंबिया के उत्तर-पश्चिम में एंटिओक्विया के सैन राफेल अस्पताल में हुआ।
विज्ञापन
वीडियो में दिख रहा है कि सांड़ के घुसने से भयभीत स्थानीय लोगों का एक समूह अपने आप को बचाने के लिए कमरे के कोने में चला जाता है, लेकिन सांड़ वहां भी पहुंच जाता है और एक महिला को बुरी तरह दीवार पर पटकने लगता है।
विज्ञापन
स्थानीय समाचार पत्र 'वानगार्डिया' के मुताबिक, इस घटना में कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है। सांड़ के हमले से घायल हुई महिला का मामूली इलाज किया गया है जबकि अन्य मरीजों ने इलाज कराने से मना कर दिया। सांड़ ने अस्पताल के प्रवेश द्वार पर दो मोटरसाइकिल और वेटिंग रूम की कुछ कुर्सियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
सांड़ का मालिक इस घटना के लिए माफी मांगने के लिए अस्पताल गया और महिला के स्वास्थ्य के साथ-साथ सामग्री के नुकसान के बारे में भी पूछा। पुलिस द्वारा जांच शुरू करने को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।