फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Entrance of Mount Everest Namche Bazar temperature increases upto 12 degree, highest in the last 12 years

Namche Bazar: एवरेस्ट के प्रवेश द्वार नाम्चे बाजार में 12 डिग्री तापमान, यह पिछले 12 वर्ष में सर्वाधिक

Sat, 10 Jun 2023 06:59 AM IST
देव कश्यप अतुल मिश्र, काठमांडो।
अतुल मिश्र, काठमांडो। Published by: देव कश्यप Updated Sat, 10 Jun 2023 06:59 AM IST
सार

स्थानीय लोगों के अनुसार 12 साल पहले भी यहां ऐसे ही तापमान चढ़ा था। नाम्चे बाजार में इन दिनों सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक सूरज निकल रहा है, जिससे तापमान दहाई की संख्या को पार कर जा रहा है।

विज्ञापन
Entrance of Mount Everest Namche Bazar temperature increases upto 12 degree, highest in the last 12 years
नाम्चे बाजार में बढ़ा तापमान (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट का प्रवेश द्वार कहे जानेवाले नाम्चे बाजार में पिछले कुछ वर्षों की तुलना में इस साल सबसे गर्म मौसम है। नाम्चे बाजार समुद्र तल से 3400 मीटर की ऊंचाई पर है। यहां पिछले एक सप्ताह से लगातार कड़ी धूप निकल रही है और दैनिक तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। यह पिछले 12 वर्ष में सर्वाधिक है।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार 12 साल पहले भी यहां ऐसे ही तापमान चढ़ा था। नाम्चे बाजार में इन दिनों सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक सूरज निकल रहा है, जिससे तापमान दहाई की संख्या को पार कर जा रहा है। पिछले कुछ वर्षों में इस मौसम में नाम्चे बाजार का औसत तापमान 4-5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
  • नेपाल के जल तथा मौसम पूर्वानुमान विभाग के अनुसार, इस इलाके में अधिक बारिश की तत्काल कोई संभावना नहीं है। छिटपुट बारिश हो सकती है, लेकिन इससे तापमान में गिरावट के आसार नहीं हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed