फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   England: New record made for coronavirus cases, one out of every 16 people found infected

इंग्लैंड : कोरोना के मामलों का बनाया नया रिकॉर्ड, हर 16 में से एक शख्स मिला संक्रमित

Fri, 08 Apr 2022 01:58 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, लंदन।
एजेंसी, लंदन। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 08 Apr 2022 01:58 AM IST
सार

ब्रिटेन में इम्पीरियल कॉलेज लंदन ने लंबे समय से ‘रियल-टाइम असेसमेंट ऑफ कम्युनिटी ट्रांसमिशन (रिएक्ट-1) के विश्लेषण में पाया कि संक्रमण दर हर 30 दिनों में दोगुनी है। इधर, भारत की स्वदेशी कोविड-19 वैक्सीन भारत बायोटेक निर्मित कोवाक्सिन को जापान ने मान्यता दे दी है। जापान में भारतीय दूतावास ने एक ट्वीट में बताया कि यह वैक्सीन लगवाने वाले 10 अप्रैल से जापान यात्रा पर जा सकेंगे।

विज्ञापन
England: New record made for coronavirus cases, one out of every 16 people found infected
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : www.pexels.com

विस्तार

इंग्लैंड में कोरोना के मामले रिकॉर्ड नए स्तर पर पहुंच गए हैं। गत माह कोविड-19 का पता लगाने के लिए की गई जांच में हर 16 में से एक शख्स यानी 6.37 प्रतिशत की दर से लोग संक्रमित पाए गए। यह दर फरवरी में दर्ज की गई संक्रमण की दर की दोगुनी है। 

विज्ञापन


नए अध्ययन से जानकारी मिली है कि फरवरी में हर 35 व्यक्ति की जांच में एक शख्स कोविड संक्रमित पाया गया था। ब्रिटेन में इम्पीरियल कॉलेज लंदन ने लंबे समय से ‘रियल-टाइम असेसमेंट ऑफ कम्युनिटी ट्रांसमिशन (रिएक्ट-1) के विश्लेषण में पाया कि संक्रमण दर हर 30 दिनों में दोगुनी है।
विज्ञापन


अध्ययन के निगरानी आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण के ज्यादातर मामले ओमिक्रॉन के बीए.2 ‘स्टील्थ वैरिएंट’ के आए। यह अध्ययन 8 और 31 मार्च के बीच करीब 1.10 लाख नमूनों पर आधारित है। सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के प्रोफेसर पॉल एलियट ने कहा, इतनी बड़ी तादाद में संक्रमण की प्रवृत्ति चिंताजनक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सावधान रहने की अपील
इम्पीरियल्स स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के प्रतिक्रिया कार्यक्रम निदेशक पॉल एलियट ने कहा, हालांकि देश में पाबंदियां खत्म हो चुकी है लेकिन मैं लोगों से उन अन्य लोगों की रक्षा करने के लिए सावधानीपूर्वक बर्ताव करने का अनुरोध करूंगा, जो संक्रमण के लिहाज से संवेदनशील हैं।


भारत की स्वदेशी कोवाक्सिन को जापान ने दी मान्यता
भारत की स्वदेशी कोविड-19 वैक्सीन भारत बायोटेक निर्मित कोवाक्सिन को जापान ने मान्यता दे दी है। जापान में भारतीय दूतावास ने एक ट्वीट में बताया कि यह वैक्सीन लगवाने वाले 10 अप्रैल से जापान यात्रा पर जा सकेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके जापानी समकक्ष फूमियो किशिदा ने मार्च 2022 और सितंबर 2021 में हुई क्वाड समिट में खासकर कोविड-19 वैक्सीन मामले में सकारात्मक और रचनात्मक एजेंडे का समर्थन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed