फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Energy greed Venezuela acting president calls out Trump leaves door open for Russia and China

'ऊर्जा का लालच..': वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति ने ट्रंप पर बोला हमला; रूस और चीन के लिए खोला दरवाजा

Thu, 08 Jan 2026 09:21 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काराकास।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काराकास। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 08 Jan 2026 09:21 PM IST
सार

वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने अमेरिका ओर से लगाए गए ड्रग्स, लोकतंत्र और मानवाधिकार उल्लंघन के आरोपों को झूठा बताते हुए कहा कि इनका असली मकसद देश के तेल संसाधनों पर कब्जा करना है। उन्होंने कहा कि वेनेजुएला ऐसे ऊर्जा संबंधों के लिए खुला है, जिनमें सभी देशों को लाभ हो और सहयोग स्पष्ट व्यावसायिक समझौतों पर आधारित हो।

विज्ञापन
Energy greed Venezuela acting president calls out Trump leaves door open for Russia and China
डोनाल्ड ट्रंप, डेल्सी रोड्रिगेज - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने अमेरिका की ओर से लगाए गए नशीली दवाओं की तस्करी, लोकतंत्र और मानवाधिकार उल्लंघन के आरोपों की आलोचना की और उन्हें झूठा करार दिया। उन्होंने कहा कि इन सभी आरोपों का इस्तेमाल एक ही असली मकसद को छिपाने के लिए किया गया है और वह मकसद है- तेल।
विज्ञापन


देश की संसद को संबोधित करते हुए रोड्रिगेज ने कहा कि उनका देश ऊर्जा क्षेत्र में ऐसे संबंधों के लिए खुला है, जिनमें सभी पक्षों को लाभ हो और आर्थिक सहयोग को व्यावसायिक समझौतों में स्पष्ट परिभाषित किया गया हो। उनका यह बयान ऐसे समय में सामने आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका को वेनेजुएला की सरकार से पूरा सहयोग मिल रहा है और वह आने वाले कई वर्षों तक देश और उसके विशाल तेल भंडार पर नियंत्रण रखेगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बांग्लादेश में दीपू दास हत्याकांड का साजिशकर्ता गिरफ्तार, पूर्व मदरसा शिक्षक यासीन ने ही भीड़ को उकसाया था
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप ने कहा कि काराकास वॉशिंगटन को 'वह सब कुछ देने जा रहा है, जिसे हम जरूरी समझते हैं' और अमेरिका अनिश्चित काल तक वहां एक राजनीतिक संरक्षक बना रहेगा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में रोड्रिगेज ने कहा, हम एक ऊर्जा महाशक्ति हैं, सच में हैं। इसने हमें बहुत बड़ी समस्याएं दी हैं, क्योंकि आप सभी जानते हैं कि उत्तर के देशों को उर्जा का लालच है और वे हमारे संसाधन हासिल करना चाहते हैं। हमने ड्रग तस्करी, लोकतंत्र और मानवाधिकारों को लेकर फैलाए गए सभी झूठों का पर्दाफाश किया है। ये केवल बहाने थे, क्योंकि असल में हमेशा से मौजूद चीज तेल ही रही है।

रोड्रिगेज ने यह भी कहा कि उनकी सरकार अन्य देशों के साथ ऊर्जा साझेदारी और व्यावसायिक समझौतों के लिए तैयार है। उन्होंने देश के विशाल तेल और गैस भंडार का जिक्र करते हुए कहा कि वेनेजुएला अंतरराष्ट्रीय कानून के दायरे में रहकर काम करने को तैयार है। उन्होंने कहा, हमारा रुख बिल्कुल साफ है। वेनेजुएला ऐसे ऊर्जा संबंधों के लिए खुला है जिनमें सभी को फायदा हो और जहां आर्थिक सहयोग को व्यावसायिक अनुबंधों में स्पष्ट रूप से तय किया जाए। यही हमारे ऊर्जा संबंधों की विविधता पर आधारित नीति है। 


ये भी पढ़ें: टैंकर जब्त होने के बाद अमेरिका पर भड़के रूसी वरिष्ठ सांसद, परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की दी धमकी

इससे पहले वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति ने अपने देश के तेल बाजार को वॉशिंगटन के लिए खोलने की योजना का बचाव किया था। बुधवार को रोड्रिगेज ने कहा कि उनके पूर्ववर्ती राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को हटाने के लिए अमेरिका के हमले ने दोनों देशों के संबंधों पर 'दाग' लगाकर छोड़ा है, लेकिन अमेरिका के साथ व्यापार करना 'न तो असामान्य है और न ही गलत।' उन्होंने फिर दोहराया कि वेनेजुएला 'ऐसे ऊर्जा संबंधों के लिए खुला है जिनमें सभी पक्षों को लाभ हो।'

बुधवार को अमेरिकी बलों ने प्रतिबंधों की चपेट में आए दो तेल टैंकरों को जब्त किया। इसके साथ ही अमेरिकी प्रशासन ने घोषणा की कि वह भविष्य में वेनेजुएला के कच्चे तेल के निर्यात की बिक्री का प्रबंधन करेगा और दुनियाभर में देश के पेट्रोलियम की बिक्री की निगरानी करेगा।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed