फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Employees protest Google office US New york and california against Relations with Israel government

US: गूगल दफ्तर में कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन, इस्राइली सेना और सरकार के साथ सभी संबंध तोड़ने का दबाव

Wed, 17 Apr 2024 06:11 PM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 17 Apr 2024 06:11 PM IST
सार

प्रदर्शनकारियों की मांग है कि गूगल इस्राइल और इस्राइली सेना के साथ अपने सभी संबंधों को तोड़ दे। प्रदर्शनकारियों में शामिल इमान हसीम ने प्रोजेक्ट निंबस और इस्राइली सरकार के समर्थन की आलोचना की। हालांकि, उन्हें अपनी नौकरी खोने का डर जरूर है।

विज्ञापन
Employees protest Google office US New york and california against Relations with Israel government
पदर्शनकारी गिरफ्तार। - फोटो : amar ujala

विस्तार

इस्राइल और हमास के बीच छिड़ी जंग का असर गूगल दफ्तर में भी दिखाई दिया। दरअसल, गूगल के कई कर्मचारियों ने मंगलवार को कैलिफोर्निया और न्यूयॉर्क स्थित परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। वे गूगल और इस्राइली सरकार के साथ काम करने से खफा हैं। गूगल क्लाउड के सीईओ के ऑफिस में करीब आठ घंटे प्रदर्शन हुआ, बावजूद इसके जब वे नहीं हटे तो पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया। प्रदर्शन का वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किया जा रहा है। 

विज्ञापन

इन मांगों को लेकर किया गया प्रदर्शन
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पूरे विरोध का मुख्य कारण प्रोजेक्ट निंबस है, जो 2021 में गूगल और इस्राइल सरकार के बीच हस्ताक्षर किया गया था। एआई अनुबंध प्रोजेक्ट की लागत एक अरब डॉलर है। मंगलवार को कर्मचारियों के एक समूह ने गूगल क्लाउड के सीईओ थॉमस कुरियन के ऑफिस को घेर लिया। उन्होंने आठ घंटे तक लगातार प्रदर्शन किया था। उन्होंने अपने प्रदर्शन की लाइव स्ट्रीमिंग भी की। रात होते ही कंपनी के एक अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से कहा कि उन्हें प्रशासनिक छुट्टी पर भेज दिया गया है। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से परिसर को खाली करने का अनुरोध किया। बावजूद इसके उन्होंने परिसर नहीं छोड़ा तो पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि गूगल इस्राइल और इस्राइली सेना के साथ अपने सभी संबंधों को तोड़ दे। 

विज्ञापन

कर्मचारी नौकरी नहीं खोना चाहते
प्रदर्शनकारियों में शामिल इमान हसीम ने प्रोजेक्ट निंबस और इस्राइली सरकार के समर्थन की आलोचना की। हालांकि, उन्हें अपनी नौकरी खोने का डर जरूर है। कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम कर रहीं हसीम ने बताया कि प्रोेजेक्ट निंबस के कारण कई कर्मचारी इस्तीफा दे चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed