{"_id":"615a567f8ebc3e0bc5796075","slug":"eminent-indian-americans-recognised-for-excellence-by-gopio-in-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: प्रख्यात भारतीय अमेरिकियों को जीओपीआईओ द्वारा उनके काम के लिए किया गया सम्मानित","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: प्रख्यात भारतीय अमेरिकियों को जीओपीआईओ द्वारा उनके काम के लिए किया गया सम्मानित
Mon, 04 Oct 2021 06:50 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 04 Oct 2021 06:50 AM IST
सार
डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता डॉन बेयर ने पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी और साथ ही संयुक्त राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास में उनके योगदान के लिए भारतीय अमेरिकियों की प्रशंसा की।
विज्ञापन
gopio
- फोटो : Wikipedia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका में प्रख्यात भारतीय अमेरिकियों को भारतीय मूल के लोगों के वैश्विक संगठन जीओपीआईओ के वर्जीनिया स्टेट चैप्टर द्वारा सामुदायिक सेवा में उनके बेहतरीन काम करने के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
डॉ वीके राजू को चिकित्सा के क्षेत्र में, उद्यमिता में डॉ विक्रम राया, शिक्षा में राम बी गुप्ता, नवाचार और अनुसंधान में कोरक रे, पत्रकारिता में इंद्रजीत एस सलूजा, मीडिया में नीलिमा मेहरा, कला में विनीता तिवारी को पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
जीओपीआईओ वर्जीनिया के अध्यक्ष जय भंडारी ने कहा कि भारतीय अमेरिकियों ने इन दोनों महान राष्ट्रों की आर्थिक, सामाजिक, शैक्षिक और सांस्कृतिक प्रगति की दिशा में भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच मजबूत संबंध बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने वाशिंगटन डीसी के वर्जीनिया उपनगर में एक छोटी सी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम आठ प्रतिभाशाली व्यक्तियों को सम्मानित कर रहे हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता डॉन बेयर ने पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी और साथ ही संयुक्त राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास में उनके योगदान के लिए भारतीय अमेरिकियों की प्रशंसा की।
भारतीय अमेरिकी कांग्रेसी राजा कृष्णमूर्ति ने इस अवसर पर एक संदेश में कहा कि हमारे देश की अर्थव्यवस्था में भारतीय मूल के लोगों द्वारा किए गए महत्वपूर्ण चिकित्सा, विज्ञान और कला में उनके योगदान के सम्मान और जागरूकता बढ़ाने के लिए आपका काम, एकता को बढ़ावा देता है और संयुक्त राज्य में भारतीयों द्वारा और भी बड़ी उपलब्धियों को प्रेरित करता है।