फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Emergency declared in Siberia after 20,000 tons of diesel fuel leaks from power plant

साइबेरिया में आपातकाल की घोषणा, 20 हजार टन डीजल ईंधन बहने के बाद राष्ट्रपति पुतिन ने लिया फैसला

Thu, 04 Jun 2020 05:40 AM IST
संदीप भट्ट वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: संदीप भट्ट Updated Thu, 04 Jun 2020 05:40 AM IST
विज्ञापन
Emergency declared in Siberia after 20,000 tons of diesel fuel leaks from power plant
व्लादिमीर पुतिन (फाइल फोटो)

साइबेरिया में एक ऊर्जा संयंत्र भंडारण केन्द्र से लगभग 20 हजार टन डीजल ईंधन बहने के बाद आपातकाल लगा दिया गया है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने साइबेरिया में एक ऊर्जा संयंत्र भंडारण केन्द्र से लगभग 20 हजार टन डीजल ईंधन बहने की घटना के बाद आपातकाल की घोषणा की।

विज्ञापन


घटना शुक्रवार को मॉस्को से 2,900 किलोमीटर दूर नॉरिल्स्क शहर के बाहरी इलाके में स्थित ऊर्जा संयंत्र में हुई। ईंधन को आंबरनया नदी में मिलने से रोकने के लिये अवरोधक लगाए गए हैं। नदी से एक झील निकलती है जो आगे चलकर एक नदी से मिल जाती है। यह नदी पर्यावरणीय रूप से संवेदनशील आर्कटिक महासागर की ओर जाती है।
विज्ञापन


पुतिन ने बुधवार को अधिकारियों को इस बहाव से होने वाले नुकसान को कम से कम पर रोकने का आदेश दिया। हालांकि वर्ल्ड वाइल्ड लाइफ फंड-रूस के संचालक एलेक्सी निजिनिकोव ने कहा कि इससे मछलियों और अन्य संसाधनों को नुकसान होगा। कुल मिलाकर एक करोड़ 30 लाख डॉलर का नुकसान होने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed