फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Elon Musks ex girlfriend Jennifer Gwynne auctioned items and photos from their relationship

Elon Musk : एलन मस्क की पूर्व प्रेमिका जेनिफर ग्वेने ने नीलाम कर दीं प्यार की निशानियां, कमाए 1.65 लाख डॉलर

Sat, 17 Sep 2022 02:38 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, बोस्टन।
एजेंसी, बोस्टन। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 17 Sep 2022 02:38 AM IST
सार

पेन्सिलवेनिया विश्वविद्यालय से मस्क ने स्नातक की पढ़ाई की और उसके बाद दोनों अलग हो गए। मस्क फिर कैलिफोर्निया चले गए। ग्वेने ने कहा कि वह फोन पर बात नहीं कर सकते हैं, क्योंकि यह उनके लिए समय की बर्बादी की तरह लग रहा था।

विज्ञापन
Elon Musks ex girlfriend Jennifer Gwynne auctioned items and photos from their relationship
एलन मस्क - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका में अरबपति एलन मस्क की प्रेमिका रही जेनिफर ग्वेने ने कॉलेज में उनके प्यार की निशानियां और तस्वीरें नीलाम कर दीं। इनमें मस्क की उन दिनों की पहले कभी दिखाई नहीं देने वाली तस्वीरों का संग्रह शामिल था। मस्क और उनकी प्रेमिका की ये तस्वीरें 1.65 लाख डॉलर में नीलाम हुईं।

विज्ञापन


एलन मस्क ने इसी बुधवार को अपना ट्विटर प्रोफाइल भी बदला था। वर्तमान में उनकी ट्विटर खरीदी को लेकर कंपनी से खींचतान चल रही है। ग्वेने ने द बोस्टन ग्लोब को बताया कि उन्होंने टेस्ट पेपर की एक नीलामी के बारे में पढ़ा और महसूस किया कि उनके पास और अधिक निजी चीजें हैं, जो वह बेच सकती है। इनमें तस्वीरें, उनका जन्मदिन कार्ड और एक हार भी शामिल है। 
विज्ञापन


भारतीय रुपयों में नीलामी से हासिल रकम की कीमत 1.3 करोड़ रुपये है। मस्क ने ग्लेन को 1994 और 1995 के बीच डेट किया था। उन दिनों दोनों पेन्सिलवेनिया विश्वविद्यालय में पढ़ रहे थे। न्यूयॉर्क पोस्ट ने बताया कि कुल 18 तस्वीरें थीं और प्रत्येक को अलग-अलग बेचा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुनिया जीतने से पहले अलग हो गए
ग्वेने और मस्क फिलहाल संपर्क में नहीं हैं। पेन्सिलवेनिया विश्वविद्यालय से मस्क ने स्नातक की पढ़ाई की और उसके बाद दोनों अलग हो गए। मस्क फिर कैलिफोर्निया चले गए। ग्वेने ने कहा कि वह फोन पर बात नहीं कर सकते हैं, क्योंकि यह उनके लिए समय की बर्बादी की तरह लग रहा था। ग्वेने ने कहा, हम दुनिया को जीतने से ठीक पहले अलग हो गए।


इन चीजों की हुई नीलामी
नीलामी में मस्क द्वारा ग्वेने को 1994 में उनके जन्मदिन पर उपहार स्वरूप दिया गया एक छोटे सोने का हार 51,000 डॉलर में बिका। मस्क और ग्वेने की एक तस्वीर 42,000 डॉलर में बेची गई। मस्क ने ग्वेने को बू-बू कहकर जन्मदिन कार्ड पर हस्ताक्षर किए थे, जो लगभग 17,000 डॉलर में बिका। ग्वेने अब दक्षिण कैरोलिना में रहती है। उन्होंने बताया कि वह अपने सौतेले बेटे की कॉलेज शिक्षा के लिए कुछ पैसे कमाने की योजना बना रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed