फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Twitter CEO Elon Musk Warns Twitter Users Against Doxing of Live Locations Called It Physical Safety Violatio

Elon Musk: मस्क ने ट्विटर यूजर्स को लाइव स्थानों की डॉक्सिंग पर दी चेतावनी, शारीरिक सुरक्षा का बताया उल्लंघन

Fri, 16 Dec 2022 09:24 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 16 Dec 2022 09:24 AM IST
सार

एलन मस्क ने ट्विटर यूजर्स को लाइव स्थानों की डॉक्सिंग पर चेतावनी जारी करते हुए कहा कि अगर कोई व्यक्ति किसी दूसरे शख्स के रियल टाइम स्थान की जानकारी को 'लाइव डॉक्सिंग' की कोशिश करता है तो उसके अकाउंट को निलंबित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Twitter CEO Elon Musk Warns Twitter Users Against Doxing of Live Locations Called It Physical Safety Violatio
एलन मस्क - फोटो : ANI

विस्तार

ट्विटर के सीईओ एलन मस्क ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर साइबर सुरक्षा बढ़ाने को लेकर अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। उन्होंने ट्विटर यूजर्स को लाइव स्थानों की डॉक्सिंग पर चेतावनी जारी करते हुए कहा कि अगर कोई व्यक्ति किसी दूसरे शख्स के रियल टाइम स्थान की जानकारी को 'लाइव डॉक्सिंग' की कोशिश करता है तो उसके अकाउंट को निलंबित कर दिया जाएगा क्योंकि यह सुरक्षा का घोर उल्लंघन है। दरअसल, “डॉक्सिंग” किसी व्यक्ति या संगठन की पहचान करने वाली संवेदनशील जानकारी, जैसे घर का पता या फोन नंबर, की सार्वजनिक रिलीज है। 

विज्ञापन


एलन मस्क ने क्यों लिया एक्शन
दरअसल, जैक स्वीनी नाम के शख्स ने ट्विटर प्रमुख एलन मस्क के निजी जेट को वास्तविक समय में ट्रैक कर लिया था। जिसकी जानकारी लगते ही ट्विटर टीम ने उसके खाते को निलंबित कर दिया। अरबपति उद्यमी ने अकाउंट चलाने वाले जैक स्वीनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की भी धमकी दी थी। एलन मस्क ने ट्वीट करते हुए लिखा कि प्लेटफॉर्म के मालिक जैक स्वीनी, जो अन्य ट्विटर अकाउंट भी चलाते थे, 2020 से खाते का संचालन कर रहे थे। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, इसने मार्क जुकरबर्ग और अन्य हस्तियों के निजी जेट को ट्रैक किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed