{"_id":"6397e62b18e404614151cab5","slug":"elon-musk-targets-top-us-health-official-anthony-fauci-white-house-called-it-disgusting","type":"story","status":"publish","title_hn":"Twitter: एलन मस्क ने कोरोना पर राष्ट्रपति बाइडन के सलाहकार डॉ. फौची पर साधा निशाना, बचाव में उतरा व्हाइट हाउस","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Twitter: एलन मस्क ने कोरोना पर राष्ट्रपति बाइडन के सलाहकार डॉ. फौची पर साधा निशाना, बचाव में उतरा व्हाइट हाउस
Tue, 13 Dec 2022 11:06 PM IST
गुलाम अहमद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: गुलाम अहमद
Updated Tue, 13 Dec 2022 11:06 PM IST
सार
Elon Musk: इलेक्ट्रिक कार निर्माता टेस्ला के सीईओ मस्क ने ट्वीट किया कि उनका मानना है कि लॉकडाउन के लिए डॉ. फौची को सजा दी जाए।
विज्ञापन
Elon Musk-Fauci
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफार्म ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने कोविड लॉकडाउन को लेकर अमेरिका के शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एंथनी फौची पर निशाना साधा। साथ ही उनकी सार्वजनिक रूप से निंदा की है। इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला के सीईओ मस्क ने ट्वीट किया कि उनका मानना है कि लॉकडाउन के लिए डॉ. फौची को सजा दी जाए।
विज्ञापन
एलन मस्क ने एक अन्य ट्वीट में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और एंथनी फौची का मजाक भी उड़ाया। उन्होंने कहा कि मेरे राजा, सिर्फ एक और लॉकडाउन। बता दें, डॉ. फौची, राष्ट्रपति बाइडन के कोविड महामारी पर प्रमुख सलाहकार रह चुके हैं।
विज्ञापन
— Elon Musk (@elonmusk) December 11, 2022
बाइडन प्रशासन की कड़ी आपत्ति
वहीं, बाइडन प्रशासन ने एलन मस्क के ट्वीट पर कड़ी आपत्ति जताई है और इसे खतरनाक तथा अशोभनीय करार दिया है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव करीन जीन-पियरे ने सोमवार को कहा कि इस टिप्पणी को वापस लिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
व्हाइट हाउस की प्रवक्ता ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि मस्क की टिप्पणी में कोई सच्चाई नहीं है। हम इस बारे में बहुत स्पष्ट रहेंगे। जीन-पियरे ने कोविड महामारी सहित अन्य सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट से निपटने के लिए डॉ. फौची की तारीफ की।
इसी महीने सेवानिवृत्त होंगे डॉ फौची
डॉ. एंथनी फौची दिसंबर में राष्ट्रपति जो बाइडन के शीर्ष चिकित्सा सलाहकार और अमेरिका के शीर्ष संक्रामक रोग अधिकारी के रूप में सेवानिवृत्त होने का फैसला किया है। उन्होंने अपनी सेवा के दौरान एड्स, एवियन फ्लू और इबोला जैसे स्वास्थ्य संकट से निपटने में महत्वपूर्ण योगदान दिए।
प्रसिद्ध इम्यूनोलॉजिस्ट फौची ने अमेरिका के सात राष्ट्रपतियों के सलाहकार के रूप में काम किया है और 50 से अधिक वर्षों तक सार्वजनिक सेवा की। हालांकि, कोविड महामारी से निपटने में उन्हें बहुत ज्यादा सफलता नहीं मिली। जिस कारण उनकी आलोचना भी हुई, क्योंकि कोविड से अमेरिका में रिकॉर्ड मौतें हुई थीं।