फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Elon Musk stepping down as Twitter CEO says he has chosen new Twitter CEO

Elon Musk: ट्विटर के सीईओ पद से इस्तीफा देंगे एलन मस्क, उत्तराधिकारी नियुक्त करने की घोषणा की

Fri, 12 May 2023 08:01 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 12 May 2023 08:01 AM IST
सार

एलन मस्क का कहना है कि सीईओ पद से इस्तीफे के बाद वह ट्विटर के कार्यकारी अध्यक्ष और मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी के रूप में काम करेंगे।

विज्ञापन
Elon Musk stepping down as Twitter CEO says he has chosen new Twitter CEO
एलन मस्क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अरबपति एलन मस्क ने ट्विटर (Twitter) का सीईओ पद छोड़ने की घोषणा की है। मस्क ने कहा कि उन्होंने ट्विटर का नया सीईओ नियुक्त कर लिया है। हालांकि, उन्होंने अभी नए सीईओ के नाम की घोषणा नहीं की है। माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म के मालिक मस्क ने संकेत दिए हैं कि ट्विटर की नई सीईओ एक महिला होगी।

विज्ञापन

 

एलन मस्क ने गुरुवार को ट्वीट किया कि उन्हें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि उन्होंने ट्विटर का नया सीईओ नियुक्त कर लिया है। वह छह सप्ताह में अपनी जिम्मेदारी संभालेंगी। उन्होंने लिखा, मैं सीईओ के पद से इस्तीफा देने जा रहा हूं। अब ट्विटर के कार्यकारी अध्यक्ष और मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी के रूप में काम करूंगा। 
विज्ञापन


मस्क बाद में भी उत्पादों और सॉफ्टवेयर की देखरेख करेंगे। मस्क ने शुरू में ही कहा था कि उनकी ट्विटर के शीर्ष पर बने रहने की योजना नहीं है और समय की प्रतिबद्धता को कम करना उनकी योजना थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एन्क्रिप्टेड डीएम फीचर लॉन्च
इससे पहले गुरुवार को ट्विटर ने प्लेटफॉर्म पर मैसेज सुविधा को सुरक्षित करने के लिए एन्क्रिप्टेड डीएम (पर्सनल मैसेज) फीचर को लॉन्च किया। यह सर्विस एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड मैसेज का सपोर्ट करने के अपने लक्ष्य में ट्विटर का पहला कदम है। हालांकि, इसके साथ कई लिमिटेशन भी लगाए गए हैं। कंपनी ने कहा कि केवल वेरिफाइड यूजर्स ही एन्क्रिप्टेड चैट शुरू कर सकते हैं, जबकि ट्विटर वर्तमान में एप पर एन्क्रिप्टेड ग्रुप मैसेज का सपोर्ट नहीं करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed