फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Elon Musk slams Twitter policy head Vijaya gadde about censorship

Elon Musk: एलन मस्क को आया गुस्सा, ट्विटर की पॉलिसी हेड विजया को सुनाई खरीखोटी

Thu, 28 Apr 2022 01:31 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 28 Apr 2022 01:31 AM IST
सार

ट्विटर की भारतीय मूल की लीगल और पॉलिसी टीम हेड विजया गड्डे एक मीटिंग में भावुक हो गईं। रिपोर्ट में कहा गया है कि मस्क ने विजया की उनके एक फैसले पर खिंचाई की है।

विज्ञापन
Elon Musk slams Twitter policy head Vijaya gadde about censorship
विजया गड्डे और एलन मस्क - फोटो : ANI

विस्तार

एलन मस्क ने ट्विटर खरीदने के लिए इतनी बड़ी बोली लगाई कि कंपनी उसे अस्वीकार ही नहीं कर पाई। वहीं एलन मस्क ट्विटर को खरीदने से पहले से ही फ्री स्पीच के पक्षधर बने हुए हैं और बार-बार इसके बारे में बात भी करते रहे हैं।

विज्ञापन


वहीं मीडिया रिपोर्ट की मानें तो ट्विटर की भारतीय मूल की लीगल और पॉलिसी टीम हेड विजया गड्डे एक मीटिंग में भावुक हो गईं। रिपोर्ट में कहा गया है कि मस्क ने विजया की उनके एक फैसले पर खिंचाई की है। एलन मस्क ने विजया को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बेटे हंटर के लैपटॉप पर की गई एक एक्सक्लूसिव स्टोरी को सेंसर करने पर सुनाया है।
विज्ञापन


विजया गड्डे को लेकर एलन मस्क ने किया ट्वीट
मशहूर पॉडकास्ट होस्ट सागर एंजेटी ने ट्वीट किया कि विजया गड्डे ने हंटर बाइडन की लैपटॉप स्टोरी को सेंसर किया था। अब वह एलन मस्क के ट्विटर टेकओवर से दुखी हैं। वहीं इसका रिप्लाई करते हुए मस्क ने लिखा कि एक प्रमुख न्यूज ऑर्गेनाइजेशन की सही स्टोरी को पब्लिश करने पर उनका ट्विटर अकाउंट सस्पेंड करना बहुत ही गलत कदम था।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

भारत में पैदा हुई, टेक्सास में पली-बढ़ीं
विजया का जन्म भारत में हुआ है और पिता चूंकि मैक्सिको की एक रिफाइनरी में केमिकल इंजीनियर थे, इसलिए वह उनके साथ वहां चली गई। विजया की पढ़ाई टेक्सास में हुई। विजया ने बाद में न्यूयाॅर्क लाॅ स्कूल से कानून की पढ़ाई की। 2011 से वह इस सोशल मीडिया साइट में कार्यरत हैं। 


क्या था हंटर विवाद
2019 में एक अज्ञात व्यक्ति एक लैपटॉप मरम्मत के लिए दुकान पर लाता है। उस लैपटॉप से अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के बेटे हंटर के खुले कई बड़े राज खुले थे। इस लैपटॉप से ट्रंप से जुड़े इमेल, ड्रग्स लेने के साथ महिलाओं के संबंध की बात भी सामने आई थी। इसके बाद 2020 में संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव से पहले एक स्टोरी न्यू यॉर्क पोस्ट में छपी थी। साथ ही इस स्टोरी से जुड़ी कई बात ट्विटर और फेसबुक पर पब्लिश की गई थीं। हालांकि ट्विटर ने कार्रवाई करते हुए पोस्ट को संस्पेंड कर दिया था। उस समय विजया गड्डे ही लीगल थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed