फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Elon Musk says his USD 1 billion offer to Wikipedia still stands

Elon Musk: 'नाम बदलने का ऑफर अभी भी खुला है...', एलन मस्क की विकिपीडिया को एक अरब डॉलर की पेशकश

Wed, 25 Dec 2024 04:55 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 25 Dec 2024 04:55 PM IST
सार

दिग्गज अमेरिकी कारोबारी एलन मस्क ने कहा कि विकिपीडिया का नाम बदलने का ऑफर अब भी भी खुला है। मस्क ने पिछले साल नाम बदलने के लिए एक अरब डॉलर की पेशकश की थी। 

विज्ञापन
Elon Musk says his USD 1 billion offer to Wikipedia still stands
एलन मस्क, विकिपीडिया - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

टेस्ला और स्पेसएक्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एलन मस्क ने विकिपीडिया का नाम बदलने के लिए एक अरब डॉलर देने की अपनी पेशकश को अब भी बरकरार रखा है। मस्क ने पिछले साल यह पेशकश तब की थी, जब एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा गया था, विकिपीडिया बिकाऊ नहीं है। दिग्गज कारोबारी ने कहा कि यह पेशकश कम से कम एक साल तक के लिए खुली रहेगी। 

विज्ञापन


हाल ही में एक एक्स यूजर 'डोज डिजाइनर' ने मस्क की इस पेशकश का जिक्र करते हुए एक पोस्ट साझा की। इसमें लिखा था कि 'एलन मस्क ने 'विकिपीडिया' का नाम बदकर 'डिकिपीडिया' करने के लिए एक अरब डॉलर देने की पेशकश की है'। इस पर मस्क ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'यह सच है। यह पेशकश (ऑफर) अभी भी है।'
विज्ञापन

 

क्या विकिपीडिया इस पेशकश को स्वीकार करेगा?
यह तो समय ही बताएगा कि विकिपीडिया इस पेशकश को स्वीकार करेगा या नहीं। मस्क ने यह पेशकश पिछले साल अक्तूबर में की थी और तब से यह काफी चर्चा में है। 
 
पहले पोस्ट में मस्क ने क्या कहा था
पिछले साल मस्क ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया था, जिसमें लिखा था, विकिपीडिया बिकाऊ नहीं है। इसके बाद मस्क ने पूछा था, क्या आपने कभी सोचा है कि विकिमीडिया फाउंडेशन को इतना पैसा क्यों चाहिए? विकिपीडिया चलाने के लिए इतनी रकम की जरूरत नहीं है। आप पूरा विकिपीडिया अपने फोन में ही रख सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
एक अरब डॉलर की पेशकश की थी
इसके बाद एक अलग पोस्ट में मस्क ने लिखा था, 'अगर विकिपीडिया अपना नाम बदलकर डिकिपीडिया रख ले, तो मैं उन्हें एक अरब डॉलर दूंगा।' मस्क ने यह भी कहा था कि यह कदम वह सही जानकारी देने के लिए उठाएंगे। जब एक यूजर ने पूछा कि विकिपीडिया नाम बदलने के बाद इसे फिर से बदल सकता है, तो मस्क ने जवाब दिया, कम से कम एक साल के लिए। मैं मूर्ख नहीं हूं। अब देखना होगा कि विकिपीडिया मस्क की इस पेशकश पर क्या प्रतिक्रिया देता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed