फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Elon Musk's Daughter Calls Him Heinous Incel Over Post for Taylor Swift News in hindi

US: मस्क की ट्रांसजेडर बेटी का फूटा गुस्सा, टेलर स्विफ्ट को बच्चा देने के बयान पर पिता को बताया महिला विरोधी

Fri, 13 Sep 2024 09:33 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 13 Sep 2024 09:33 AM IST
सार

पॉप गायिका टेलर स्विफ्ट के खिलाफ टेस्ला के सीईओ एलन मस्क को बोलना भारी पड़ता नजर आ रहा है। उनकी खुद की ट्रांसजेंडर बेटी विवियन जेना विल्सन ने उन पर जमकर हमला किया है। 

विज्ञापन
Elon Musk's Daughter Calls Him Heinous Incel Over Post for Taylor Swift News in hindi
एलन मस्क और उनकी बेटी विल्सन - फोटो : एक्स

विस्तार

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क आए दिन विवादों में घिरे रहते हैं। अब पॉप गायिका टेलर स्विफ्ट को बच्चा देने वाला बयान देना उनपर भारी पड़ता नजर आ रहा है। उनकी खुद की ट्रांसजेंडर बेटी विवियन जेना विल्सन ने उन पर हमला बोला है। विल्सन ने मस्क को महिला विरोधी बताया है। 

विज्ञापन


विल्सन ने स्विफ्ट का लिया पक्ष
20 साल की विल्सन ने इंस्टाग्राम के थ्रेड पर पॉप स्टार का समर्थन किया। उन्होंने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो टेलर स्विफ्ट का कमला हैरिस को समर्थन देने का समय इससे बेहतर नहीं हो सकता था। चुनावों में स्विफ्टी को देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकती! वोट ब्लू।'
विज्ञापन


टेलर स्विफ्ट ने बताया था खुद को 'चाइल्डलैस कैट लेडी'
इतना ही नहीं विवियन जेना विल्सन ने स्विफ्ट के समर्थन पर अपने पिता मस्क की विवादित प्रतिक्रिया पर बात की। दरअसल, गायिका टेलर स्विफ्ट ने प्रेसिडेंशियल डिबेट होने के तुरंत बाद उपराष्ट्रपति को अपना समर्थन देने का एलान किया था। साथ ही खुद को 'चाइल्डलैस कैट लेडी' बताया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चाइल्डलैस कैट लेडी का मुद्दा क्या?
डोनाल्ड ट्रंप के रनिंग मेट जेडी वैंस ने बिना बच्चों वाली महिलाओं पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि ऐसे लोगों को वोट न दें, जिनके बच्चे न हों। इन लोगों का भविष्य में कोई योगदान नहीं होगा। ऐसे में जब टेलर स्विफ्ट ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर अपने समर्थन की घोषणा की तो उन्होंने खुद को चाइल्डलैस कैट लेडी यानी बिना बच्चों वाली महिला बताया।

मस्क ने क्या कहा था?
इस पर पूर्व राष्ट्रपति का समर्थन कर रहे टेस्ला सीईओ एलन मस्क तिलमिला गए थे। उन्होंने पॉप गायिका से कहा था, 'ठीक है टेलर...तुम जीती...मैं तुम्हें बच्चा भी दूंगा और जिंदगी भर तुम्हारी बिल्लियों की रक्षा भी करूंगा।' इसे यूजर्स ने अजीब और डरावना बताया था।

मुझे कुछ कहने की जरूरत...: विल्सन 
विल्सन ने थ्रेड पर दूसरा पोस्ट किया और एलन मस्क की टिप्पणी को महिला विरोधी बकवास बताया। उसने कहा, 'हां मैंने ट्वीट देखा। यह वाकई महिला विरोधी बकवास है। मुझे इसपर कुछ कहने की जरूरत नहीं है। यह बहुत घिनौना है। यह बहुत स्पष्ट है और यदि आप नहीं देखते हैं कि कैसे तो आप समस्या का हिस्सा हैं। मैं अपने दर्शकों से बस इतना कहना चाहूंगी कि लोगों को आपसे इस तरह बात न करने दें। यह घृणित है, यह अपमानजनक है और बेहद लैंगिकवादी है। आप इससे बेहतर के हकदार हैं।'

उन्होंने आगे कहा, 'मैं सच में इस विषय की सबसे बड़ी प्रशंसक नहीं हूं। आखिरकार मैं अपने नाम के साथ एक स्वतंत्र व्यक्ति हूं। भले ही यह खुद में साफ स्पष्ट है, पर मुझे लगता है कि इस पर बोलना जरूरी थी। चीयर्स।'



12 बच्चों के पिता हैं मस्क
बता दें, विल्सन मस्क के 12 बच्चों में से एक हैं। दरअसल, साल 2022 में मस्क की बेटी जेवियर अलेक्जेंडर मस्क ने कोर्ट में अपना नाम बदलकर विवियन जेना विल्सन रखने और नए जन्म प्रमाण पत्र पर अपनी नई जेंडर आइडेंटिटी दिखाने की अर्जी दी थी। साथ ही अपने बायोलॉजिकल पिता के साथ अलग होने की इच्छा जताई थी। 

दरअसल, एलन मस्क के बेटे जेवियर ने साल 2022 में 18 साल की उम्र पार करने के बाद अपना जेंडर बदलवाया था। इसके बाद जेवियर ने अपना नाम बदलकर विवियन जेना विल्सन करवाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed