फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Elon Musk-Mark Zuckerberg much-anticipated ‘cage fight’, both tech leaders entered an indirect war of words

Musk vs Zuckerburg: 'लड़ाई की जगह बताओ', जकरबर्ग की मस्क को फिर चुनौती, X प्रमुख बोले- क्या ये कहीं लड़ेंगे

Wed, 16 Aug 2023 08:13 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 16 Aug 2023 08:13 AM IST
सार

एलन मस्क और मार्क जुकरबर्ग के बीच होने वाली फाइट की खबर से सोशल मीडिया पर खलबली मची हुई है। यह उम्मीद की जा रही है कि दोनों के बीच रिंग में फाइट देखना काफी रोमांचक होगा। हालांकि, लड़ाई को लेकर इन दोनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं।

विज्ञापन
Elon Musk-Mark Zuckerberg much-anticipated ‘cage fight’, both tech leaders entered an indirect war of words
mark zuckerberg elon musk - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टेक जगत के दो बड़े दिग्गज एलन मस्क और मार्क जुकरबर्ग के बीच एक बार फिर शब्दों की लड़ाई छिड़ गई है। जहां, एक्स के मालिक ने जुकरबर्ग पर चुनौती स्वीकार नहीं करने का आरोप लगाया। वहीं, मेटा के मालिक ने मस्क को लड़ाई के लिए जगह बताने को कहा हैं। इस पर एलन मस्क ने कहा कि वह कहीं लड़ने को तैयार नहीं हैं। 

विज्ञापन

दोनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी

गौरतलब है, हाल ही में दोनों के बीच होने वाली फाइट की खबर से सोशल मीडिया पर खलबली मच गई थी। यह उम्मीद की जा रही है कि एलन मस्क और मार्क जुकरबर्ग के बीच रिंग में फाइट देखना काफी रोमांचक होगा। हालांकि, लड़ाई को लेकर इन दोनों के बीच लगातार आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं।   

विज्ञापन

शब्दों की ताजा लड़ाई

इसी क्रम में, जुकरबर्ग ने सोशल मीडिया पर मस्क का एक ट्वीट साझा किया है, जिसमें उन्हें चुनौती दी गई थी। साथ ही आरोप लगाया गया था कि मेटा मालिक लड़ाई के लिए तैयार नहीं हैं। इस पर उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि कहां लड़ना है, जगह बताएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


मस्क का आरोप

हाल ही में, एक्स के मालिक एलन मस्क ने लड़ाई के घटनाक्रम पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मैंने अपने सोशल मीडिया पर जुकरबर्ग से लड़ाई करने के बारे में मजाक किया था। इस पर मेटा मालिक ने मुझे जगह बताने को कहा। एलन मस्क ने कहा कि लड़ाई के लिए इटली ने कोलोसियम की पेशकश की, जो मार्क ने मना कर दी। उसके बाद मैंने उनके घर का भी सुझाव दिया। उन्होंने आगे कहा कि दुख की बात है कि वह कोई अहम यात्रा कर रहे थे। एक्स के मालिक ने कहा कि क्या ऐसी कोई जगह है, जहां वह लड़ेंगे?

केज फाइट के लिए सीरियस नहीं मस्क

इससे पहले, मेटा प्लेटफॉर्म इंक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने एक पोस्ट में यह संभावना जताई थी कि वह लड़ाई से पीछे हट गए हैं। मार्क जकरबर्ग ने कहा है कि यदि एलन मस्क केज फाइटिंग लेकर वास्तव में सीरियस हैं और इवेंट की वास्तविक तारीख के बारे में उन्हें जानकारी है तो वे मुझ तक पहुंचने के तरीके भी जानते हैं। जकरबर्ग ने आगे कहा कि मैं उन लोगों के साथ प्रतिस्पर्धा करने पर ध्यान केंद्रित करने जा रहा हूं जो खेल को गंभीरता से लेते हैं। 

Threads के लॉन्च के बाद से मस्क-जुकरबर्ग में टक्कर
पिछले महीने मेटा के थ्रेड्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की लॉन्चिंग के बाद 52 वर्षीय मस्क और 39 वर्षीय जकरबर्ग के बीच सार्वजनिक प्रतिद्वंद्विता तेज हो गई। थ्रेड्स को लेकर कहा जा रहा है कि यह एक्स (पूर्व में ट्विटर) की कॉपी है। एलन मस्क को कंधे और पीठ में दर्द की शिकायत है। एलन मस्क ने खुद कहा है कि उन्हें एमआरआई की जरूरत पड़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed