{"_id":"67a8630768449f248f02f961","slug":"elon-musk-criticises-us-govt-payment-systems-alleges-usd-100-billion-fraud-annually-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Elon Musk: अमेरिकी सरकार के भुगतान प्रणाली पर मस्क ने उठाए सवाल, सालाना 100 अरब डॉलर की धोखाधड़ी के लगाए आरोप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Elon Musk: अमेरिकी सरकार के भुगतान प्रणाली पर मस्क ने उठाए सवाल, सालाना 100 अरब डॉलर की धोखाधड़ी के लगाए आरोप
Sun, 09 Feb 2025 01:40 PM IST
पवन पांडेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: पवन पांडेय
Updated Sun, 09 Feb 2025 01:40 PM IST
सार
Elon Musk: एलन मस्क ने अमेरिकी सरकार के भुगतान प्रणाली पर सवाल उठाते हुए 100 अरब डॉलर की धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि हर साल 100 अरब डॉलर ऐसे लोगों को दिए जा रहे हैं, जिनके पास सोशल सिक्योरिटी नंबर (एसएसएन) या अस्थायी पहचान नंबर भी नहीं है।
विज्ञापन
एलन मस्क, टेस्ला के सीईओ
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने रविवार को अमेरिकी सरकार की भुगतान प्रणाली पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि इसमें भारी 'गड़बड़ियां' और 100 अरब डॉलर से ज्यादा की संभावित 'धोखाधड़ी' हर साल हो रही है। मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि वित्त विभाग और सरकारी दक्षता विभाग ने मिलकर सरकारी भुगतान की निगरानी के लिए नए नियम तय किए हैं। अब सभी सरकारी भुगतानों के लिए 'भुगतान वर्गीकरण कोड' होगा, जिससे ऑडिट करना आसान होगा।
एलन मस्क ने बताया कि पहले सरकारी भुगतान में यह कोड नहीं डाला जाता था, जिससे ऑडिटिंग मुश्किल हो जाती थी। इसके अलावा, सभी भुगतानों के लिए एक टिप्पणी में कारण बताना जरूरी होगा। मस्क के मुताबिक, अभी तक यह हिस्सा खाली छोड़ दिया जाता था।
धोखाधड़ी रोकने के लिए 'डू-नॉट-पे' सूची
एलन मस्क ने एक और बड़ी समस्या की ओर ध्यान दिलाया। उन्होंने कहा कि 'डू-नॉट-पे' सूची, जिसमें धोखाधड़ी करने वाले, मृत व्यक्ति, संदिग्ध संगठन या गलत भुगतान पाने वाले शामिल होते हैं, इसे समय पर अपडेट नहीं किया जाता। अभी इसमें किसी का नाम जुड़ने में एक साल लग सकता है, जबकि इसे हर हफ्ते या रोजाना अपडेट होना चाहिए।
100 अरब डॉलर बिना पहचान नंबर के लोगों को दिए गए!
उन्होंने दावा किया कि हर साल 100 अरब डॉलर ऐसे लोगों को दिए जा रहे हैं, जिनके पास सोशल सिक्योरिटी नंबर (एसएसएन) या अस्थायी पहचान नंबर भी नहीं है। यह बेहद संदेहजनक है। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने वित्त विभाग के अधिकारियों से पूछा कि इस रकम में से कितना हिस्सा पक्की धोखाधड़ी हो सकता है, तो जवाब मिला कि लगभग 50 अरब डॉलर (हर हफ्ते 1 अरब डॉलर) का घोटाला हो सकता है। उन्होंने इसे 'पागलपन' करार देते हुए कहा कि इस समस्या का समाधान तुरंत किया जाना चाहिए।
मस्क का चेतावनी भरा संदेश
एलन मस्क ने एक चार्ट शेयर करते हुए लिखा, 'सरकारी भुगतान में धोखाधड़ी की रकम (जो आपके टैक्स से दी जाती है) आपकी सोच से कहीं ज्यादा बड़ी है!' उन्होंने कहा कि यह बेहद गंभीर मुद्दा है और सरकार को जल्द से जल्द कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
To be clear, what the @DOGE team and @USTreasury have jointly agreed makes sense is the following:
विज्ञापन
- Require that all outgoing government payments have a payment categorization code, which is necessary in order to pass financial audits. This is frequently left blank, making…विज्ञापन विज्ञापन— Elon Musk (@elonmusk) February 8, 2025
एलन मस्क ने बताया कि पहले सरकारी भुगतान में यह कोड नहीं डाला जाता था, जिससे ऑडिटिंग मुश्किल हो जाती थी। इसके अलावा, सभी भुगतानों के लिए एक टिप्पणी में कारण बताना जरूरी होगा। मस्क के मुताबिक, अभी तक यह हिस्सा खाली छोड़ दिया जाता था।
धोखाधड़ी रोकने के लिए 'डू-नॉट-पे' सूची
एलन मस्क ने एक और बड़ी समस्या की ओर ध्यान दिलाया। उन्होंने कहा कि 'डू-नॉट-पे' सूची, जिसमें धोखाधड़ी करने वाले, मृत व्यक्ति, संदिग्ध संगठन या गलत भुगतान पाने वाले शामिल होते हैं, इसे समय पर अपडेट नहीं किया जाता। अभी इसमें किसी का नाम जुड़ने में एक साल लग सकता है, जबकि इसे हर हफ्ते या रोजाना अपडेट होना चाहिए।
100 अरब डॉलर बिना पहचान नंबर के लोगों को दिए गए!
उन्होंने दावा किया कि हर साल 100 अरब डॉलर ऐसे लोगों को दिए जा रहे हैं, जिनके पास सोशल सिक्योरिटी नंबर (एसएसएन) या अस्थायी पहचान नंबर भी नहीं है। यह बेहद संदेहजनक है। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने वित्त विभाग के अधिकारियों से पूछा कि इस रकम में से कितना हिस्सा पक्की धोखाधड़ी हो सकता है, तो जवाब मिला कि लगभग 50 अरब डॉलर (हर हफ्ते 1 अरब डॉलर) का घोटाला हो सकता है। उन्होंने इसे 'पागलपन' करार देते हुए कहा कि इस समस्या का समाधान तुरंत किया जाना चाहिए।
मस्क का चेतावनी भरा संदेश
एलन मस्क ने एक चार्ट शेयर करते हुए लिखा, 'सरकारी भुगतान में धोखाधड़ी की रकम (जो आपके टैक्स से दी जाती है) आपकी सोच से कहीं ज्यादा बड़ी है!' उन्होंने कहा कि यह बेहद गंभीर मुद्दा है और सरकार को जल्द से जल्द कदम उठाने चाहिए।
The magnitude of the fraud in government payments (your tax dollars being spent) is MUCH higher than you think! https://t.co/umnT8Zm4Mb
— Elon Musk (@elonmusk) February 8, 2025