Elon Musk: वीडियो गेम प्रतियोगिता में एलन मस्क की सार्वजनिक रूप से आलोचना, भीड़ ने कहा- ट्विटर को वापस लाओ
पिछले साल ट्विटर कंपनी संभालने के बाद से एलन मस्क ने कई बदलाव किए हैं। इनमें ट्विटर ब्लू और एक्स के रूप में रीब्रांडिंग शामिल है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अरबपति कारोबारी एलन मस्क ने पिछले साल जब से ट्विटर (जिसे अब एक्स के नाम से जाना जाता है) पर अपना कब्जा जमाया है, तब से उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने "एवरीथिंग एप" की खोज में ट्विटर प्लेटफॉर्म को रीब्रांड किया, जिसके लिए उन्हें सोशल मीडिया यूजर्स से मिली जुली प्रतिक्रियाएं मिलीं। लेकिन एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को दुनिया के सबसे अमीर शख्स की उस समय सार्वजनिक रूप से आलोचना की गई जब उन्होंने वेलोरेंट वर्ल्ड चैंपियनशिप (वीडियो गेम प्रतियोगिता) के फाइनल में भाग लिया।
प्रतियोगिता के दौरान जब उन्हें कुछ देर के लिए कैमरे पर दिखाया गया, तो भीड़ 'ट्विटर को वापस लाओ' जैसे नारों के शोर से गूंज उठी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मस्क अपने एक बेटे के साथ इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे। लाइव गेमप्ले के दौरान मस्क को लगभग चार सेकंड के लिए कैमरे पर दिखाया गया था।
Elon Musk getting booed at VALORANT Champs and the crowd starts chanting "bring back Twitter" lmao pic.twitter.com/lDoWse78YV
विज्ञापन विज्ञापन— Jake Lucky (@JakeSucky) August 26, 2023
एक्स पर लगभग 1.5 करोड़ बार देखा वीडियो क्लीप
चंद सेकंड के इस क्लिप को मस्क के स्वामित्व वाले प्लेटफॉर्म एक्स पर लगभग 1.5 करोड़ बार देखा गया है। कैमरा खेल पर फोकस करने के बाद भी भीड़ चिल्लाती रही "ट्विटर वापस लाओ!" इस क्लिप पर एक्स यूजर्स की प्रतिक्रियाओं की झड़ी लग गई। एक यूजर ने कहा, वेलोरेंट खिलाड़ियों द्वारा हूटिंग किया जाना मिडिल स्कूल में एनीमे क्लब द्वारा वेजीज प्राप्त करने जैसा है। दूसरे यूजर ने कहा, हाहाहा.. हम एक नया लोगो चाहते हैं।
एक तीसरे यूजर ने कहा, यह वास्तव में अन्य सभी नारों की तुलना में एक बहुत ही मधुर नारा था। कंपनी संभालने के बाद मस्क ने ट्विटर में कई बदलाव किए हैं। ट्विटर ब्लू यकीनन सबसे बड़ा बदलाव था। इसके अलावा, लिगेसी वेरिफिकेशन के नीले टिक को हटा दिया गया और मस्क ने एक पेड वेरिफिकेशन व्यवस्था शुरू की। मस्क का एक और कदम जिससे और ज्यादा आक्रोश फैल गया, वह पिछले ट्विटर नेतृत्व द्वारा निलंबित किए गए कई हाई-प्रोफाइल खातों को बहाल करने का उनका निर्णय था।