फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Elon musk and US Senator Alexandria Ocasio-Cortez Parody Video viral on twitter News in Hindi

Video: महिला सीनेटर की आंखों में डूबे नजर आए टेस्ला चीफ! वायरल वीडियो पर लोगों ने कहा- सावधान मस्क

Fri, 25 Nov 2022 08:15 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 25 Nov 2022 08:15 AM IST
सार

ट्विटर पर वायरल हो रहा पैरोडी वीडियो ट्विटर यूजर मेज मूर द्वारा पोस्ट किया गया है। उन्होंने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा है कि इन दोनों की केमिस्ट्री में दीवानगी है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर इतना वायरल हुआ है कि इसे 10 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

विज्ञापन
Elon musk and US Senator Alexandria Ocasio-Cortez Parody Video viral on twitter News in Hindi
अलेक्जेंड्रिया ओकासियो कॉर्टेज- एलन मस्क - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ट्विटर के नए बॉस एलन मस्क व यूएस कांग्रेस की महिला सदस्य अलेक्जेंड्रिया ओकासियो-कॉर्टेज के बीच मतभेद कोई नई बात नहीं है। दोनों अक्सर नीतियों को लेकर ट्विटर पर आमने-सामने होते हैं। हालांकि, इस बार दोनों का एक वीडियो ट्विटर पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों एक दूसरे की आंखों में टकटकी लगाए देख रहे हैं। इसके बाद यूजर्स ने इस वीडियो को लेकर मजेदार कमेंट किए हैं। 

विज्ञापन


यहां तक कि एलन मस्क खुद इस वीडियो पर कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाए। वीडियो के जवाब में उन्होंने एक इमोजी पोस्ट किया है, जिसमें हाथों से दिल बनाया गया है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


पैरोडी वीडियो में दिखी रोमांटिक कमेस्ट्री 
ट्विटर पर वायरल हो रहा पैरोडी वीडियो ट्विटर यूजर मेज मूर द्वारा पोस्ट किया गया है। उन्होंने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा है कि इन दोनों की केमिस्ट्री में दीवानगी है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर इतना वायरल हुआ है कि इसे 10 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। खुद टेस्ला चीफ ने भी इस वीडियो पर रिप्लाई किया है। बता दें, ट्विटर चीफ और अमेरिकी महिला सीनेटर के दो अलग-अलग साक्षात्कारों को इस वीडियो में दिखाया गया है, जिससे ऐसा लगे कि दोनों साथ में हैं और एक दूसरे से बात कर रहे हैं और अपने मतभेदों को दूर कर रहे हैं। 


वीडियो में क्या हो रही है बातचीत 
वीडियो की शुरुआत में एलन मस्क और अमेरिकी सीनेटर ओकासियो कॉर्टेज एक दूसरे की आंखों में डूबे हुए दिख रहे हैं। तभी कॉर्टेज कहती हैं, मैं माफी मांगती हूं। इसके जवाब में मस्क कहते हैं, कोई भी परफेक्ट नहीं होता। इसके बाद कॉर्टेज कहती हैं,  मैं सारे नियम तोड़ रही हूं। मुझे लगता है, हम कुछ गलतियां कर सकते हैं। इसके जवाब में मस्क कहते हैं- कौन जानता है। इसके बाद दोनों एक दूसरे की आंखों में डूबे हुए नजर आ रहे हैं। 

लोगों ने बनाए मजेदार मीम्स 
इस वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स ने भी इस पर मजेदार मीम्स बनाए हैं। एक यूजर ने लिखा, प्यार आंखों में है...प्यार हवा में है। तो एक अन्य यूजर ने लिखा, एलन मस्क सावधान, वह बस तुम पर टैक्स लगाना चाह रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed