फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Elon Musk amid heightened Israel-Iran tensions, said We should send rockets not at each other

Elon Musk: 'एक-दूसरे को निशाना बनाने के बजाय सितारों पर भेजें रॉकेट', ईरान-इस्राइल तनाव के बीच मस्क की सलाह

Fri, 19 Apr 2024 01:30 PM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैलिफोर्निया
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैलिफोर्निया Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 19 Apr 2024 01:30 PM IST
सार

ईरान पर हुए हमले की खबर सामने आने पर एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया। उन्होंने पोस्ट में किसी का नाम लिए बिना ईरान-इस्राइल को सलाह दी है।
 

विज्ञापन
Elon Musk amid heightened Israel-Iran tensions, said We should send rockets not at each other
टेस्ला के सीईओ एलन मस्क - फोटो : एएनआई

विस्तार

बीते दिनों ईरान ने इस्राइल पर मिसाइलों और ड्रोंस से हमला किया था। अब इस्राइल ने भी पलटवार कर ईरान के शहर इस्फहान पर मिसाइलों से हमला कर दिया है। ईरान और इस्राइल तनाव के बीच टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने सलाह दी है। उनका कहना है कि एक-दूसरे को निशाना बनाने के बजाय सितारों पर रॉकेट भेजना चाहिए।

विज्ञापन


ईरान पर इस्राइल का जवाबी हमला
गौरतलब है, एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी के हवाले से बताया गया कि इस्राइल ने शुक्रवार सुबह (स्थानीय समयानुसार) तेहरान के खिलाफ मिसाइल हमले किए। इस्राइल के हमले के बाद ईरान ने अपनी वायु-रक्षा प्रणाली को कई शहरों में सक्रिय कर दिया है। राज्य मीडिया ने दावा किया है कि ईरान के शहर इस्फहान के एयरपोर्ट में धमाकों की आवाजें सुनी गई हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें, ईरान के कई परमाणु ठिकाने इस्फहान प्रांत में ही स्थित हैं, जिनमें ईरान में यूरेनियम संवर्धन का प्रमुख केंद्र भी यहीं पर मौजूद है। अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान के हवाई क्षेत्र में कई फ्लाइट्स के मार्ग बदले गए हैं। वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्टों के अनुसार मिसाइलें दागी गई थीं। जबकि ईरान का कहना है कि उन्होंने कई ड्रोंस को मार गिराया। हालांकि, अधिकारी इस बात की पुष्टि नहीं कर सके कि सीरिया और इराक के ठिकाने भी प्रभावित हुए हैं या नहीं। 

एलन मस्क ने दी सलाह
ईरान पर हुए हमले की खबर सामने आने पर एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया। हालांकि, उन्होंने किसी देश का नाम लिए बिना पोस्ट में कहा, 'एक-दूसरे को निशाना बनाने के बजाय सितारों पर रॉकेट भेजना चाहिए।'

 

मस्क ने आगे कहा, 'शायद दुनिया के नेताओं को सिर्फ एक-दूसरे को ईमेल के जरिए मीम्स भेजना चाहिए और जनता को चुनने दिजिए कि कौन जीतता है।' उन्होंने कहा कि वह युद्ध की बजाय ऐसा करना ज्यादा पसंद करेंगे।

यह है पूरा मामला
दरअसल, ईरान के दमिश्क स्थित दूतावास पर हमला हुआ था। इस हमले में ईरान की सेना के दो शीर्ष कमांडर्स समेत सात लोगों की मौत हुई थी। ईरान ने इस हमले का आरोप इस्राइल पर लगाया था। ईरान ने चेतावनी दी थी कि अगर इस्राइल ने उन पर हमला किया तो वे और ताकत के साथ पलटवार करेंगे। इसके बाद, बीते दिनों ईरान ने इस्राइल पर 300 से ज्यादा मिसाइलों और ड्रोंस से हमला किया था। हालांकि ये मिसाइलें और ड्रोंस इस्राइल की हवाई सुरक्षा को नहीं भेद पाई थीं। वहीं, अब इस्राइल ने पलटवार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed