फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Elephants deaths recorded the highest this year in Sri Lanka

श्रीलंका में हाथियों की सबसे अधिक सालाना मौतें हुई दर्ज 

Mon, 14 Dec 2020 04:37 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, कोलंबो
एजेंसी, कोलंबो Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 14 Dec 2020 04:37 AM IST
विज्ञापन
Elephants deaths recorded the highest this year in Sri Lanka
हाथी - सांकेतिक तस्वीर - फोटो : twitter

दुनिया में इंसान और हाथियों के बीच हुए संघर्ष के दौरान सबसे अधिक हाथियों की मौत श्रीलंका में दर्ज की गई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, हाल ही में सीओपीए द्वारा की गई चर्चाओं में यह बात सामने आई थी कि दुनिया में मानव-हाथी संघर्ष के कारण सबसे अधिक मानव मृत्यु की रिपोर्ट करने में श्रीलंका दूसरे स्थान पर और भारत पहले नंबर पर है। 

विज्ञापन


पिछले वर्ष के मुकाबले इस साल मौतों की संख्या में इजाफा 
सीओपीए समिति के अध्यक्ष तिस्सा वितराना ने कहा कि पिछले 12 महीनों में, श्रीलंका में मनुष्यों के साथ संघर्ष में मारे गए हाथियों की संख्या पिछले वार्षिक औसत 272 से बढ़कर 407 हो गई। मारे गए लोगों की संख्या भी प्रति वर्ष औसतन 85 से बढ़कर 122 हो गई।
विज्ञापन


समिति ने कहा कि ऐसे संघर्षों को रोकने के लिए द्वीपीय देश में 2016 तक 4,211 किलोमीटर की बाड़ बनाई गई थी लेकिन ठीक से रखरखाव न होने के कारण उसका फायदा नहीं मिला। श्रीलंका में जंगली हाथियों को मारना अपराध है, लेकिन गुस्साए ग्रामीणों द्वारा उनको जहर देने या गोली मारने के मामले यहां अधिक देखने को मिलते हैं। आधिकारिक रिकॉर्ड बताते हैं कि श्रीलंका में जंगली हाथियों की आबादी 7,500 है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


60 वर्षों का प्रयास हो रहा विफल 
वितराना और सीओपीए के अन्य सदस्यों ने इस मामले को सुलझाने के लिए अधिक कुशलता के साथ वन्यजीव विभाग और अन्य संबंधित एजेंसियों को मिलकर काम करने की जरूरत जताई। उन्होंने कहा कि मानव-हाथी संघर्ष को कम करने के 60 सालों के प्रयासों के बावजूद अब तक कोई महत्वपूर्ण प्रगति नहीं हुई है। ऐसे में इस समस्या को हल करने के लिए नए तरीके से सोचने की जरूरत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed