फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Electricity crisis may occur in the country due to climate change

जलवायु परिवर्तन: भारत और चीन जैसे एशियाई देशों के बिजली संयंत्रों को हो सकती है पानी की कमी

Mon, 23 Sep 2019 02:43 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Mon, 23 Sep 2019 02:43 PM IST
विज्ञापन
Electricity crisis may occur in the country due to climate change
बिजली उत्पादन केंद्र

जलवायु परिवर्तन और नदियों के अत्याधिक दोहन से निकट भविष्य में भारत और चीन जैसे एशियाई देशों को बिजली संकट का सामना करना पड़ सकता है। एक अध्ययन के अनुसार, इसके चलते इन देशों के पास अपने बिजली संयंत्रों को ठंडा करने के लिए पर्याप्त पानी की कमी होगी।

विज्ञापन


यह अध्ययन ‘एनर्जी एंड एनवायरमेंटल साइंसेस’ जर्नल में प्रकाशित हुआ है। इसमें पाया गया है कि ऊर्जा के लिए कोयला जलाकर बिजली पैदा करने वाले मौजूदा या प्रस्तावित संयंत्र इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं। अमेरिका की ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी के एसोसिएट प्रोफेसर जेफरी बेइलिकी ने कहा, ‘ जलवायु परिवर्तन का एक प्रभाव यह है कि मौसम बदल रहा है। इसकी वजह से भी मूसलाधार बारिश और सूखा दोनों के मामले बढ़े हैं।’
विज्ञापन


उन्होंने कहा, कोयला, परमाणु और प्राकृतिक गैस से चलने वाले बिजली संयंत्रों को ठंडा रखने के लिए पानी की जरूरत होती है। ऐसे में जब बारिश नहीं होगी, नदी में ठीक से बहाव नहीं होगा तो आप अपने बिजली संयंत्रों को ठंडा नहीं रख पाएंगे। उन्होंने कहा कि अमेरिका के कुछ बिजली संयंत्रों के लिए जहां बहुत भीषण मौसमी परिस्थितियां हैं, उनके लिए यह पहले ही एक समस्या बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्ययन में कहा गया है कि मंगोलिया, दक्षिण पूर्वी देश, भारत और चीन समेत एशिया के विकासशील देशों में यह एक बड़ी समस्या बन सकती है। यह उन देशों के लिए एक समस्या हो सकती है जिन्होंने 2030 तक कोयला से 400 गीगावाट बिजली पैदा करने का लक्ष्य रखा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed