फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Elderly man surrounded by crowd of Palestine supporters in America murdered after clash

US: अमेरिका में फलस्तीन समर्थकों की भीड़ से घिरा बुजुर्ग, झड़प के बाद हत्या, अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं

Tue, 07 Nov 2023 02:41 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैलिफोर्निया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैलिफोर्निया Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 07 Nov 2023 02:41 PM IST
सार

ग्रेटर लॉस एंजिल्स के यहूदी महासंघ ने एक बयान में बताया कि मृतक पर एक मेगाफोन मारा गया था, लेकिन सोमवार को अधिकारियों ने इसके विवरण की पुष्टि नहीं की। 

विज्ञापन
Elderly man surrounded by crowd of Palestine supporters in America murdered after clash
Jewish man, Paul Kessler - फोटो : Social Media

विस्तार

इस्राइल-हमास संघर्ष के बीच कैलिफोर्निया के वेस्टलेक में एक 69 वर्षीय यहूदी व्यक्ति की फलस्तीन समर्थकों के साथ झड़प के बाद मौत हो गई। मृतक की पहचान पॉल केसलर के तौर पर की गई है। वेंचुरा काउंटी शेरिफ कार्यालय ने बताया कि थाउजेंड ओक्स में एक रैली में फलस्तीनी समर्थकों के साथ झड़प के दौरान सिर में चोट लगने की वजह से पॉल केसलर की मौत हुई थी। उन्होंने बताया कि सोमवार को शव परिक्षण के बाद उनकी मौत को हत्या बताया गया है।
विज्ञापन


ग्रेटर लॉस एंजिल्स के यहूदी महासंघ ने एक बयान में बताया कि केसलर पर एक मेगाफोन मारा गया था, लेकिन सोमवार को अधिकारियों ने इसके विवरण की पुष्टि नहीं की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो जारी किया गया, जिसमें एक व्यक्ति फुटपाथ पर पड़ा हुआ था और उसके सिर से खून बह रहा था। वहीं स्वतंत्र फलस्तीन जैकेट पहने एक महिला समेत दो लोग उस व्यक्ति की मदद करने की कोशिश करते दिखे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में अबतक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि पुलिस इस मामले की जांच के लिए फुटेज तलाश रही है। वेंचुरा काउंटी पर्यवेक्षक जेफ गोरेल ने इस घटना पर शोक जताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed